दुनिया भर के बच्चो के पसंदीदा काल्पनिक चरित्र हैरी पॉटर की लेखिका जेके रोलिंग ने घोषणा की घोषणा की है कि जल्द ही वो व्यस्कों के लिए एक उपन्यास प्रकाशित करने जा रही हैं.

ये पुस्तक पूरे विश्व भर में रिलीज की जाएगी.हांलाकि इसकी तारीख अभी तक तय नही की है। रोलिंग ने कहा कि हैरी पॉटर सीरीज की अपार सफलता से उन्हें नए क्षेत्र में संभावना की तलाश की आज़ादी मिल गई है।

जेके रोलिंग की हैरी पॉटर सीरीज की सात किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं। पूरे संसार में 45 करोड़ किताबें बिक चुकी हैं। ये कहानी एक ऐसे लड़के की है जिसके इर्द गिर्द एक मायावी दुनिया है। इस पर बनी आठ फिल्मों ने इतिहास रच दिया।

2007 में जब हैरी पॉटर श्रृंखला की अखिरी किताब बाजार में आई थी तो इसकी हजारों प्रतियां चंद मिनटों में ही बिक गई थीं। हैरी श्रृंखला की सारी किताबो का प्रकाशन ब्लूम्सबरी ने किया था, लेकिन व्यस्कों की किताब रोलिंग ने एक नए प्रकाशक का चुनाव किया है।

रोलिंग ने बयान में कहा है कि लेखन के हर पल का उन्होंने आनंद उठाया है, अगली किताब हैरी श्रृंखला से बिल्कुल अलग होगी। ब्लूम्सबरी ने शानदार काम किया था। मुझे खुशी है कि उन्हें एक दूसरा प्रकाशक लिटिल ब्राउन और उनकी टीम का साथ भी मिल गया है

लिटिल ब्राउन के डेविड शैली का कहना है कि रोलिंग के नए उपन्यास के प्रकाशन से कंपनी खुद को बेहद रोमंचित, सम्मानित और गर्व महसूस कर रही हैं।

Posted By: Inextlive