-जगत तारन ग‌र्ल्स पीजी कॉलेज में हुई गोष्ठी

prayagaraj@inext.co.in

PRAYAGRAJ: जगत तारन ग‌र्ल्स पीजी कॉलेज में अर्थशास्त्र विभाग व महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में कामकाजी महिलाओं की चुनौतियां विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में मानसिक स्वास्थ्य परामर्शदाता निघत गांधी, सोशल एक्टिविस्ट डा। पद्मा सिंह मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहीं।

प्रिंसिपल डॉ। कमला दुबे ने अतिथियों का स्वागत किया। महिला प्रकोष्ठ इंचार्ज डॉ। शिखा दीक्षित ने महिला प्रकोष्ठ के कार्यो की चर्चा की। गोष्ठी में कामकाजी महिलाओं के समक्ष आने वाली सामाजिक व अन्य समस्याओं पर आधारित फिल्म 'जूस' दिखाई गई। छात्राओं ने फिल्म देखकर उसमें दिखाई गई सामाजिक समस्याओं पर कई प्रश्न पूछे। इस अवसर पर डा। शिखा दीक्षित, डा। संध्या पांडेय, डा। मीनाक्षी यादव, डा। संगीता सहगल, डा। अंशुमाला मिश्रा, रीना यादव, शिवहरे, डा। शालिनी सिंह, डा। रमा गुप्ता, डा। प्रतिमा चैतन्य आदि मौजूद रहीं।

Posted By: Inextlive