- विभिन्न ठाकुर बाड़ी में मनाई गई जन्माष्टमी

- एसकेएम में इस्कान की ओर से प्रोग्राम

- पूजन को लेकर विभिन्न एरिया में मंदिरों की हुई सजावट

PATNA : जन्माष्टमी को लेकर शहर की विभिन्न ठाकुर बाड़ी पूरी तरह सजकर तैयार हो गई है। रात के क्ख् बजे भगवान का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए लोग शाम से ही विभिन्न मंदिरों और ठाकुर बाड़ी में पूजा पाठ में लगे हैं। वहीं भक्त भी देर रात तक भगवान के जन्म को देखने के लिए मंदिरों में जमे रहे। जन्माष्टमी इस बार भी क्7 और क्8 दोनों ही दिन मनाई जाएगी। इस संबंध में पंडित कुलानंद झा ने शास्त्रों का हवाला देते हुए बताया कि क्7 अगस्त को भी अष्टमी का प्रवेश होने से भगवान का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। वहीं दूसरे दिन यानि क्8 अगस्त को सूर्योदय के समय अष्टमी रहने के साथ-साथ रोहिणी नक्षत्र और वृष राशि में चंद्रमा होने की वजह से क्8 को भी भगवान का मंगल आगमन है। इसलिए भक्त दोनों दिन भगवान का जन्मोत्सव मना सकते हैं।

मंदिरें हो गई जगमग

इस दौरान शहर के तमाम मंदिरों को सजाया गया है। मीठापुर ठाकुरबाड़ी के बगल में मेला भी लगाया गया है। वहीं भगवान के जन्मोत्सव को लेकर एसकेएम में इस्कान की ओर से भव्य आयोजन किया जा रहा है। इसमें श्रीलंका की कल्चरल टीम भगवान के जन्म के विभिन्न रूपों को भक्तों के सामने पेश करेगी। ऐसी मान्यता है कि भगवान के जन्मोत्सव के दौरान अगर भक्त उपवास रखते हैं, भगवान को बांसुरी चढ़ाते हैं तो उनके मन की मुराद पूरी होती है।

Posted By: Inextlive