- भगवान महावीर के 2613वीं जयंती पर हुआ भव्य आयोजन

- धूमधाम से निकली शोभा यात्रा में उमड़े जैन समुदाय के लोग

ALLAHABAD: जैन धर्म के ख्ब्वें तीर्थकर भगवान महावीर की ख्म्क्फ्वीं जयंती के मौके पर थर्सडे को शहर में लोगों को शांति व प्रेम का संदेश देने के लिए भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। जैन मंदिर जीरो रोड में सुबह एनसीजेडसीसी के डायरेक्टर गौरव कृष्ण बंसल द्वारा आरती के बाद शोभा यात्रा का शुभारम्भ हुआ। शोभा यात्रा शहर के विभिन्न एरिया चक, बहादुरगंज, चौक, घंटाघर, जानसेनगंज, विवेकानंद मार्ग, एससी बासू रोड होते हुए वापस जैन मंदिर पर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान पूरे रास्ते समुदाय के लोग अपने हाथों में भगवान महावीर के संदेश लिखी तख्तियां लेकर चलते रहे। इस दौरान जैन विद्यालय के बच्चों द्वारा किया गया बैंड प्रदर्शन आकर्षण का केन्द्र रहा।

क्08 कलश से हुआ जन्माभिषेक

शोभा यात्रा के वापस जैन मंदिर पहुंचने के बाद मंदिर में बालक वर्धमान का क्08 कलशों से जन्माभिषेक किया गया। इसके बाद शांतिधारा एवं मंगल आरती का आयोजन हुआ। दोपहर को महिलाओं द्वारा बालक वर्धमान को पालना झुलाकर बधाई गीत भी गाये गए। इसके पहले मंदिर से प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जैन जागृति समिति की ओर से जैन मंदिर प्रांगण में पक्षी दाना का शुभारम्भ हुआ और अनेक पक्षियों को आजाद किया गया। इस मौके पर राजेश कुमार जैन ने कहा कि आजादी सभी को प्यारी होती है। हमें किसी भी जीव को कैद नहीं करना चाहिए। उन्होंने बताया कि भगवान महावीर द्वारा दिए गया सत्य, अहिंसा और शांति का संदेश पूरी मानवता को ऊर्जा व प्रेरणा प्रदान करता है। शाम के समय जैन विद्यालय एवं आचार्य ज्ञान सागर संस्कार केन्द्र के बच्चों द्वारा भगवान महावीर के जीवन एवं उपदेशों से संबंधित नाटिका की शानदार प्रस्तुति की गई, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया।

Posted By: Inextlive