पिछली बार की तरह इस साल भी जापान का पासर्पोट टॉप रैंकिंग पर है। जापान के पासर्पोट को विश्‍व में 190 देशों में मान्‍यता प्राप्‍त है।


कानपुर। हेनली और पार्टनर्स ने पासपोर्ट को लेकर अपनी नई रिपोर्ट जारी कर दी है। दुनिया में किस देश का पासपोर्ट सबसे शक्तिशाली है, इस रिपोर्ट के जरिये पता किया जा सकता है। हम आपको दुनिया के टॉप 10 देशों के बातएंगे, जिनके पासपोर्ट सबसे शक्तिशाली हैं।1. जापानहेनली और पार्टनर्स पासपोर्ट इंडेक्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछली बार की तरह इस साल भी जापान का पासपोर्ट दुनिया में सबसे शक्तिशाली के मामले में पहले नंबर पर है। जापानी पासपोर्ट लेकर वहां के नागरिक 190 देशों में बिना वीजा के जा सकते हैं या वहां पहुंचते ही उन्हें एयरपोर्ट पर वीजा मिल जाता है। पिछले साल तक यहां के पासर्पोट पर बिना वीजा के 189 देशों में जा सकते थे।2. सिंगापुर


सिंगापुर का पासपोर्ट इस बार दूसरे नंबर पर है। यहां के नागरिक बिना वीजा या ऑन अराइवल वीजा पर 189 देशों में सफर कर सकते हैं। हालांकि पिछले साल भी सिंगापुर का पासपोर्ट दूसरे स्थान पर रहा।3. जर्मनी, फ्रांस और साउथ कोरिया

सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट के मामले में जर्मनी, फ्रांस और साउथ कोरिया का पासपोर्ट इस साल तीसरे नंबर पर है। इन तीनों जगहों के नागरिक बिना वीजा या ऑन अराइवल वीजा पर 188 देशों में घूम कर सकते हैं।

4. डेनमार्क, फिनलैंड, इटली, स्वीडन और स्पेनडेनमार्क, फिनलैंड, इटली, स्वीडन और स्पेन के नागरिकों के पास दुनिया का चौथा सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट है। यहाँ के पासर्पोट को विश्व में 187 देशों में मान्यता प्राप्त है।5. अमेरिका, नॉर्वे, यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रिया, लक्जेमबर्ग, नीदरलैंड और पुर्तगालअमेरिका, नॉर्वे, यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रिया, लक्जेमबर्ग, नीदरलैंड और पुर्तगाल का पासपोर्ट दुनिया का पांचवां सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट है। यहाँ के नागरिक बिना वीजा या ऑन अराइवल वीजा पर 186 देशों की यात्रा कर सकते हैं।6. बेल्जियम, स्विट्जरलैंड, आयरलैंड और कनाडाबेल्जियम, स्विट्जरलैंड, आयरलैंड और कनाडा के नागरिकों के पास दुनिया का छठा सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट है। यहाँ के पासर्पोट पर नागरिक आसानी से 185 देशों में यात्रा कर सकते हैं।7. ऑस्ट्रेलिया, ग्रीस और माल्टाऑस्ट्रेलिया, ग्रीस और माल्टा भी उन देशों में शामिल हैं, जिनका पासपोर्ट विश्व में शक्तिशाली है। इस मामले में यहाँ के पासपोर्ट सातवें स्थान पर हैं।  यहाँ के पासर्पोट पर नागरिक विश्व में 183 देशों में आसानी से यात्रा कर सकते हैं।8. न्यूजीलैंड, चेक रिपब्लिक
न्यूजीलैंड और चेक रिपब्लिक का पासपोर्ट दुनिया का आठवां सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट है। यहाँ के नागरिक बिना वीजा या ऑन अराइवल वीजा पर 182 देशों की यात्रा कर सकते हैं।9. आइसलैंड आइसलैंड भी उन देशों में शामिल हैं, जिसका पासपोर्ट विश्व में शक्तिशाली है। इस मामले में यहाँ का पासपोर्ट नौवें नंबर पर हैं।  यहाँ के पासर्पोट पर नागरिक आसानी से विश्व में 181 देशों यात्रा कर सकते हैं।10. हंगरी, स्लोवेनिया और मलेशिया दसवें स्थान पर हंगरी, स्लोवेनिया और मलेशिया के पासपोर्ट हैं। यहां के नागरिकों को विश्व में 180 देशों में मान्यता प्राप्त है।

इस इंडेक्स में भारत के सामने कहीं नहीं ठहरता पाकिस्तान का पासपोर्ट

Posted By: Mukul Kumar