RANCHI : तैयारी कर रहे थे सेहरा सजाने की और पहुंच गए हवालात। यह मामला है नामकुम थाना एरिया का। संडे की सुबह एक लड़की नामकुम थाना पहुंची और खुद को प्रेगनेंट बताते हुए असम राइफल्स के जवान पर यौन शोषण का आरोप लगाया। उसने कहा कि उसके पेट में आठ माह का गर्भ है। पर, जवान अजीत कच्छप उसे धोखा देकर दूसरी जगह शादी करने जा रहा है। पुलिस ने आरोपी जवान को बुलाया तो वह बहानेबाजी करने लगा। जब पुलिस ने कड़ाई की तो वह प्रेंगनेट लड़की के साथ शादी करने के लिए तैयार हो गया।

दोनों की करा दी जाएगी शादी

इसी बीच इसकी जानकारी कोकर में रहनेवाली लड़की और उसके परिजनों को मिल गई, जिससे आठ जून को अजीत से शादी होनेवाली थी। लड़की के परिजनों ने कहा कि ऐसी बात है तो वह उसके दिए पैसे और खर्च लौटा दे, फिर उससे कोई मतलब नहीं है। इस पर जवान ने कहा कि वह दोनों के साथ शादी रचाएगा। पर, पुलिस ने कहा कि कानून इसकी इजाजत नहीं देगा। देर शाम तक दोनों पक्षों की ओर से कव्वाली गांव के मुखिया और परिजनों के बीच सुलहनामा चल रहा था। नामकुम थानेदार सपन कुमार महथा ने बताया कि यदि आरोपी शादी के लिए मान जाता है तो दोनों की शादी करा दी जाएगी। नहीं तो जवान को यौन शोषण के आरोप में जेल भेजा जाएगा।

Posted By: Inextlive