RANCHI(18 छ्वह्वठ्ठद्ग): झारखंड जगुआर(धुर्वा) में पोस्टेड जवान मोटो केरकेट्टा ने अपनी वाइफ सुनीता मिंज को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। बुधवार को सुनीता मिंज अपनी मां, बहन और नारी मुक्ति सेना की आरती बेहरा के साथ डीआईजी प्रवीण कुमार से मिलकर अपनी आपबीती बताई। डीआईजी ने उसे झारखंड जगुआर के एसपी के पास भेज दिया।

इस साल जनवरी में हुई थी शादी

सुनीता मिंज ने बताया कि वह मांडर थाना एरिया के ढोढाटोली की रहने वाली है। इस साल जनवरी में झारखंड जगुआर में पोस्टेड जवान मोटो केरकेट्टा के साथ उसकी शादी हुई थी। शादी उसकी ही दीदी ने फिक्स कराया था। शादी के बाद से ही मोटो केरकेट्टा उसके साथ मारपीट करता आ रहा था और एक दिन घर से भी निकाल दिया। घर से निकाले जाने के बाद मायके में रह रही थी।

दूसरी शादी करने के फिराक में

सुनीता ने पुलिस ऑफिशियल्स को बताया कि उसका पति दूसरी शादी करने के फिराक में है। उसने अपने पति पर एक लड़की के साथ सेक्सुअल रिलेशन बनाने का भी आरोप लगाया। उसने कहा कि इस मामले को रफा-दफा करने के लिए पौने दो लाख रुपए में सेटलमेंट हुआ।

Posted By: Inextlive