- बिहार के अन्य सीटों के लिए जल्द होगी नामों की घोषणा

PATNA : झारखंड मुक्ति मोर्चा ने स्टेट के लिए आठ कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की है। पार्टी के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य और कोर कमेटी के सचिव विनोद पांडेय ने कैंडिडेट्स के नामों की घोषणा की। इसके साथ ही असम के तीन व पश्चिम बंगाल की छह सीटों के लिए भी नाम अनांउस किए गए। जहानाबाद से राहुल रंजन, गया से अशोक कुमार, मुंगेर से प्रो। शतीरमण सिंह, जमुई से उपेंद्र रविदास, किशनगंज से नारायण हांसदा, कटिहार से बालेश्वर मरांडी, पूर्णिया से फागू मरांडी और वाल्मीकिनगर से प्रो। अमरेश प्रसाद को टिकट दिया गया है। पार्टी मधेपुरा, सुपौल, खगडिय़ा, काराकाट, आरा, बक्सर, महाराजगंज, पाटलिपुत्र, छपरा, मोतिहारी, सीतामढ़ी तथा मधुबनी से भी चुनाव लड़ेगा। इस सीट के लिए नामों की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

Posted By: Inextlive