RANCHI : इस साल क्भ् नवंबर को राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित किए जानेवाले समारोह में तामझाम नहीं देखने को मिलेगा। सादगी के साथ राज्य स्थापना दिवस समारोह मनाया जाएगा। विधानसभा चुनाव को देखते हुए सरकार की ओर से भव्य समारोह का आयोजन नहीं किया जा रहा है। गौरतलब है कि क्भ् नवंबर ख्000 को झारखंड अलग राज्य बना था। उसके बाद से हर साल राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में राज्य स्थापना दिवस के मौके पर भव्य समारोह आयोजित किए जाते रहे हैं, लेकिन इस बार चुनाव की वजह से भव्य समारोह का आयोजन नहीं किया जा रहा है।

नहीं दिखेंगी झांकियां

राज्य स्थापना दिवस पर सरकारी विभागों की ओर से अपनी उपलब्धियों को लेकर झांकियां निकाली जाती रही है, पर इस साल स्थापना दिवस समारोह में झांकी नहीं दिखेगी। इतना ही नहीं समारोह में रंगारंग कार्यक्रम पेश करने के लिए बॉलीवुड के कई नामी-गिरामी कलाकार बुलाए जाते थे, पर इस बार स्थानीय कलाकार ही कार्यक्रम पेश करेंगे।

आर्यभट्ट ऑडिटोरियम में प्रोग्राम

राज्य स्थापना दिवस का राजकीय समारोह मोरहाबादी मैदान की बजाय रांची यूनिवर्सिटी के आर्यभट्ट ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। क्भ् नवंबर को दिन के क्क्.फ्0 बजे से प्रोग्राम शुरू होगा। इस मौके पर मृणालिनी अखौरी एंड टीम के अलावा खूंटी और जमशेदपुर के कलाकार की ओर से भगवान बिरसा मुंडा की जिंदगी पर आधारित नृत्य नाटिका का मंचन किया जाएगा। रीझा नृत्य और फिरकाल नृत्य को भी दर्शक देख सकेंगे।

तैयारियों को लेकर बैठक

राज्य स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को जिला प्रशासन की बैठक हुई। डीसी विनय कुमार चौबे की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में डीडीसी राहुल कुमार, डीजब्ल्यूओ एएन वर्मा, एडीएम विधि व्यवस्था इकबाल आलम अंसारी, शिक्षा पदाधिकारी शिवचरण मरांडी, जिला शिक्षा अधीक्षक जयंत मिश्रा, एनडीसी ज्ञानेंद्र कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी सौरव प्रसाद और डीपीआरओ पलटू महतो मौजूद थे।

Posted By: Inextlive