भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्‍वामी के सम्‍मान में डाक टिकट जारी हुआ है। झूलन महिला क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्‍यादा वनडे विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं। झूलन करीब 15 साल से क्रिकेट खेल रही हैं।

झूलन गोस्वामी के नाम डाक टिकट जारी
पिछले कुछ सालों में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अहमियत काफी बढ़ गई। पिछले साल जब मिताली राज की अगुआई में भारतीय महिला टीम वुमेन वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची तो देश के तमाम क्रिकेट प्रशंसकों ने इन महिला खिलाड़ियों का समर्थन किया। यही नहीं महिला वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भी एक भारतीय खिलाड़ी के नाम है। झूलन गोस्वामी इकलौती ऐसी महिला क्रिकेटर हैं जो 200 से ज्यादा विकेट ले चुकी हैं। उनकी इस उपलब्धि को देखते हुए उनके सम्मान में एक डाक टिकट जारी हुआ है।

Her ability to put it on a postage stamp time and again has made her one of India Women's greatest-ever cricketers.
Now Jhulan Goswami has been honoured by being put on a postage stamp herself!
READ 👇https://t.co/bVG7lxj6Fl pic.twitter.com/9pnFTXUxFG

— ICC (@ICC) 21 April 2018

धोनी से पहले टीम में शामिल हुईं
विश्व क्रिकेट में हमेशा से पुरुषों का वर्चस्व रहा है। दौलत, शोहरत, स्टारडम जो कुछ भी है सब पुरुष क्रिकेटरों को मिलता है। भारत हो या अन्य देश कहीं भी महिला खिलाड़ियों को उतनी पॉपुलैरिटी हासिल नहीं होती। इसके बावजूद भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कुछ खिलाड़ियों ने मेहनत के बलबूते अपना नाम कमाया है। इनमें से एक हैं तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी। झूलन तब से क्रिकेट खेल रही है, जब धोनी का नाम तक कोई नहीं जानता था। एमएस धोनी ने साल 2004 में पहला अंतर्रराष्ट्रीय मैच खेला था, जबकि झूलन 2002 में ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम में शामिल हो गईं थीं।जब धोनी प्लेटफॉर्म पर टिकट बेचते थे,तब यह महिला खिलाड़ी टीम में आई और आज भी खेल रही

सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली महिला गेंदबाज
झूलन की कड़ी मेहनत और जज्बे का ही नतीजा था कि 19 साल की उम्र में उन्हें भारतीय टीम में खेलने का मौका मिल गया था। झूलन ने चेन्नई में साल 2002 में इंग्लैंड के विरुद्ध अपना पहला वनडे मैच खेला। तब से लेकर अभी तक, झूलन ने 169 वनडे खेल लिए हैं, जिसमें उन्होंने 203 विकेट अपने नाम किए। महिला क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज झूलन गोस्वामी हैं। यही नहीं मौजूदा वक्त में सबसे तेज गेंद फेंकने वाली भी झूलन ही हैं, वह 120 किमी/घं की स्पीड से गेंद फेंकती हैं।
धोनी के हाथों मिला था अवार्ड
साल 2007 में झूलन को आईसीसी वुमेन क्रिकेटर ऑफ द ईयर से सम्मानित किया गया था। यह अवार्ड उन्हें भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने दिया था। इसके अलावा झूलन को 2010 में अर्जुन अवार्ड और 2012 में पद्मश्री अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari