लोकसभा चुनाव से पहले आज देश के दो बड़े राज्यों में उपचुनाव के रिजल्ट आने हैं। इस दाैरान हरियाणा की जींद में जहां बीजेपी ने तो राजस्थान की रामगढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है। यहां जानें किसे मिले कितने वोट...


कानपुर। हरियाणा के जींद और राजस्थान की रामगढ़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हुई थी। ऐसे में हरियाणा के जींद में हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार कृष्ण मिड्ढा ने करीब 12,935 वोटों से जीत हासिल की है। कृष्ण मिड्ढा को 50,556 हासिल हुए। वहीं दूसरे नंबर पर 37,631 वोटों संग जेजेपी के उम्मीदवार दिग्विजय चौटाला हैं। इससे अलावा कांग्रेस के प्रत्याशी रणदीप सुरजेवाला 22,740 वोटों के साथ तीसरे नंबर हैं। कांग्रेस की सीटें अब 99 से बढ़कर 100
वहीं राजस्थान की रामगढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस की शफिया जुबैर ने जीत दर्ज की है। शफिया जुबैर ने राजस्थान अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा के सुखवंत सिंह को 12,228 मतों के अंतर से हराकर जीत हासिल की। इससे कांग्रेस में खुश की लहर दाैड़ गई है। जुबैर ने 83,311 वोट और सुखवंत सिंह ने 71,083 वोट हासिल किए। ऐसे में राजस्थान में कांग्रेस की सीटें अब 99 से बढ़कर 100 हो गई है। बता दें कि जींद और रामगढ़ में 28 जनवरी को मतदान हुए थे।

फिरोजाबाद में होगा चाचा-भतीजा का मुकाबला

Posted By: Shweta Mishra