RANCHI झारखंड विधानसभा की सभी 8क् सीटों पर झारखंड मुक्ति मोर्चा अकेले चुनाव लड़ेगी। यह घोषणा रविवार को मोरहाबादी स्थित जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन के आवास पर केंद्रीय समिति की मीटिंग के बाद लिया गया है। इसके साथ ही झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपने सभी सीटिंग विधायकों भी दोबारा टिकट देने की की घोषणा की है, लेकिन इसमें वह विधायक शामिल नहीं हैं जो पार्टी छोड़कर बीजेपी का दामन थामे हैं। इसमें लोकसभा चुनाव के समय जेएमएम छोड़कर बीजेपी में शमिल होनेवाले बरहेट से जेएमएम के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले हेमलाल मुर्मू, लिट्टीपाड़ा से जेएमएम के विधायक रहे साइमन मरांडी हैं। इसके साथ ही बहरागोड़ा से जेएमएम के टिकट पर पहले विधायक बननेवाले और लोकसभा में बीजेपी में शामिल होकर जमशेदपुर से सांसद बननेवाले विद्युत वरण महतो की सीटें शामिल हैं। इन सीटों पर जेएमएम नए प्रत्याशियों को मौका देगा। इसक साथ ही ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र से सविता महतो को जेएमएम का टिकट दिया जाएगा। सवित महतो जेएमएम के सीनियर नेता और राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय सुनील महतो की पत्‍‌नी हैं।

जेएमएम का बड़ा फैसला

राज्य में गठबंधन की सरकार चला रहे जेएमएम का विधानसभा चुनाव में अकेले जाने का एक बड़ा फैसला है। चुनाव से पहले माना जाता था कि जेएमएम, कांग्रेस और छोटे दल मिलकर महागबंधन में चुनाव लड़ेंगे। लेकिन कांग्रेस और जेएमएम में सीटों को लेकर गठबंधन टूटने के कारण अब जेएमएम ने चुनाव मैदान में अकेले जाने का फैसला किया है।

क्ब् साल बनाम क्ब् महीने

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कोर कमिटी की मीटिंग में अपने सभी जिलाध्यक्षों और पार्टी प्रत्याशियों से ऐलान किया कि वह जनता के बीच जाकर यह बताए कि जो काम क्ब् वर्षो में दूसरी सरकारों ने नहीं किया, वह हेमंत सोरेन ने मात्र अपने क्ब् महीने के कार्यकाल में करके दिखा दिया है। हेमंत सोरेन के कामकाज पर जनता से जेएमएम वोट मांगेगी। जेएमएम के रणनीतिकारों का मानना है कि पार्टी को चुनाव मैदान में अकेले जाने का फैसला उचित है। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं में सकारात्मक संदेश गया है। पार्टी कार्यकर्ता उत्साहित हैं।

ख्8 कैंडीडेट्स की लिस्ट जारी

झारखंड मुक्ति मार्चा ने रविवार को ख्8 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है। झारखंड मुक्ति मोर्चा की केंद्रीय समिति की मीटिंग पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन की अध्यक्षता में हुई। इसके बाद सर्वसम्मति से लिस्ट जारी की गई।

क्। सरायकेला- चंपई सोरेन

ख्। मधुपुर- हाजी हुसैन अंसारी

फ्। शिकरीपाड़ा- नलिन सोरेन

ब्। सारठ- शशांक शेखर भोक्ता

भ्। बोरिया-लोबिन हेम्ब्रम

म्। टुण्डी- मथुरा प्रसाद महतो

7.डुमरी- जगन्नाथ महतो

8. मांडू- जयप्रकाश भाई पटेल

9. जामताड़ा- विष्णु प्रसाद भैया

क्0. चाईबासा- दीपक बिरूवा

क्क्। जामा- सीता सोरेन

क्ख्। पाकुड़- अकील अख्तर

क्फ्। धाटशिला-रामदास सोरेन

क्ब्। तोरपा- पौलुस सुरीन

क्भ्। जरमुंडी- हरिनारायण राय

क्म्। गांडेय-सालखन सोरेन

क्7. नाला- रवींद्रनाथ महतो

क्8. धनवार- निजामुद्दीन अंसारी

क्9. विशुनपुर- चमरा लिंडा

ख्0. ईचागढ़- सविता महतो

ख्क्। गढ़वा- मिथिलेश कुमार ठाकुर

ख्ख्। मनोहरपुर-जोबा मांझी

ख्फ्। खरसांवा-कृष्णा गागराई

ख्ब्। गुमला-भूषण तिर्की

ख्भ्। मझगांव-नियेल पूर्ति

ख्म्। सिमडेगा-नियेल तिर्की

ख्7. लोहरदगा- सुखदेव उरांव

ख्8. पांकी- लाल सूरज सिंह

चमरा लिंडा जेएमएम में शामिल

विशुनपुर के विधायक चमरा लिंडा टीएमसी छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गए। रविवार को मोरहाबादी स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो शिबू सोरेन के आवास पर आयोजित मिलन समारोह में चमरा लिंडा को माला पहनाकर शिबू सोरेन ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस मौके पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी उपस्थित थे। इस मौके पर आधा दर्जन और लोगों ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। चमरा लिंडा विशुनपुर से जेएमएम के उम्मीदवार होंगे। लोकसभा चुनाव से पहले चमरा लिंडा ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए थे। तृणमूल के टिकट पर ही उन्होंने लोहरदगा संसदीय क्षेत्र से लोकसभा का चुनाव लड़ा था। चमरा लिंडा के जेएमएम में शामिल होने की अटकलें बहुत पहले से लग रही थी।

Posted By: Inextlive