जॉन अब्राहम की एक बार फिर एक्शन अवतार में वापसी हो चुकी है। उनकी नई फिल्म 'रॉकी ह‍ैंडसम' है जो जबरदस्त मारधाड़ और एक्शन से भरपूर है। इसकी झलक 'रॉकी हैंडसम' के ट्रेलर में भी देखने को मिली है जो कि रिलीज हो गया है। जॉन अब्राहम ने ट्विटर पर इसे शेयर किया है।

ऐसी है जानकारी
सिक्स पैक बॉडी में खतरनाक स्टंट्स करते जॉन अब्राहम अपने फैंस को एक बार फिर से पंसद आ सकते हैं। फिल्‍म रॉकी हैंडसम में दर्शकों को भरपूर रोमांस भी देखने को मिलेगा। फिल्‍म में जॉन अब्राहम के अपोजिट एक बार फिर श्रुति हासन नजर आएंगी। दोनों की केमेस्‍ट्री इस बार कुछ अलग ही कारनामा करती नजर आएगी।
ऐसी होगी फिल्‍म
यह फिल्म रॉकी नामक शख्स के बदले की कहानी पर आधारित है। ये रॉकी काफी हैंडसम भी है। रॉकी हैंडसम के निर्देशक निशिकांत कामत हैं, इसलिए इस फिल्म से और भी ज्यादा उम्मीदें हैं। फिल्‍म में जॉन भी कुछ अलग हटकर नजर आएंगे।

कामत करेंगे निर्देशन
याद दिला दें कि कामत की पिछली रिलीज फिल्म दृश्यम को काफी पसंद किया गया था। यह एक सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म थी, जिसे अजय देवगन, तब्बू जैसे कलाकारों ने अपने दमदार अभिनय से और भी जीवंत बना दिया था। रॉकी हैंडसम 25 मार्च को रिलीज हो रही है।

inextlive from Bollywood News Desk

 

Posted By: