दुनिया में अलग-अलग देशों में कहीं प्रधानमंत्री तो कहीं राष्‍ट्रपति मुखिया होता है। साउथ अमेरिकी देश उरुग्‍वे में भी राष्‍ट्रपति प्रधान होता है। यहां जोस मुजिका नाम के राष्‍ट्रपति हुआ करते थे। हालांकि अब वो रिटायर हैं लेकिन वह इकलौते ऐसे राष्‍ट्रपति है जिन्‍होंने देश को मालामाल बना दिया खुद जिंदगी भर कंगाल रहे....


राष्ट्रपति के बावजूद जिया सादा जीवन82 साल के उरुग्वे के पूर्व राष्ट्रपति जोस मुजिका का नाम आज भी सम्मान से लिया जाता है। वह ऐसे राजनेता थे जिन्होंने विलासता छोड़ सादा जीवन जीने पर बल दिया। यही वजह है कि राष्ट्रपति रहते हुए भी उन्होंने एक आम नागरिक की तरह गुजर-बसर की। दुनिया के सबसे गरीब राजनेताओं में भी उनका नाम शुमार है। हो भी क्यों न, आखिर जिस इंसान ने अपने देश को तरक्की के राह पर पहुंचा दिया उसने खुद के बारे में कभी सोचा ही नहीं।2 कमरे के मकान में रहते हैं


मुजिका को दुनिया का सबसे गरीब राष्ट्रपति माना जाता है। उन्होंने हमेशा फकीरों जैसा जीवन जिया। जोस राष्ट्रपति भवन के बजाय अपने 2 कमरे के मकान में रहते थे और सुरक्षा के नाम पर बस दो पुलिसकर्मियों की सेवाएं लेते थे। वे आम लोगों की तरह खुद कुएं से पानी भरते हैं और अपने कपड़े भी धोते हैं। मुजिका पत्नी के साथ मिलकर फूलों की खेती करते हैं, ताकि कुछ अतिरिक्त आमदनी हो सके। वह अपने पालतू कुत्ते से बहुत प्यार करते थे।90 प्रतिशत सैलरी कर देते थे दान

जोस मुजिका ने कभी भी पूरी सैलरी नहीं ली। वह अपनी तनख्वाह का 90 प्रतिशत हिस्सा दान कर देते थे। एक देश के राष्ट्रपति को जो भी सुविधाएं मिलनी चाहिए, मुजिका को भी वो सभी सुविधाएं दी गईं, लेकिन उन्होंने लेने से इंकार कर दिया। वेतन के तौर पर उन्हें हर महीने 13300 डॉलर मिलते थे, जिसमें से 12000 डॉलर वह गरीबों को दान दे देते थे। बाकी बचे 1300 डॉलर में से 775 डॉलर छोटे कारोबारियों को भी देते थे।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari