prayagraj@inext.co.in

PRAYAGRAJ: प्रयागराज भागवत अमृतम कथा का शुभारंभ शनिवार को भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ। पथरचट्टी रामलीला ग्राउंड से निकली शोभा यात्रा कोठा पारचा, बहादुरगंज, चौक, घंटाघर, जीरो रोड चंद्रलोक होते हुए पथरचट्टी पर समाप्त हुई। चीफ गेस्ट के रूप में प्रोग्राम में शामिल हुई मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी खुद कलश लेकर चलीं। उनके साथ साथ नगर के गणमान्य नागरिक, विभिन्न संगठन एवं समाज के संभ्रांत पदाधिकारी शामिल हुए। इसमें बड़ी संख्या महिलाओं की थी।

101 महिलाएं निकलीं कलश लेकर

शोभा यात्रा में दिल्ली से बुलाए गए बैंड भगवान शंकर, माता काली की झांकी के साथ शहनाई भी बजी और भांगड़ा भी हुआ। घोड़े, हाथी के साथ किरीट भाई का भव्य रथ निकला। 101 कलश लिए हुए एक ही परिधान में महिलाएं एवं पुरुष झूमते गाते चले। भागवत कथा का आरंभ 11 नवंबर से केपी कॉलेज ग्राउंड पर प्रतिदिन तीन से शाम सात बजे तक चलेगा। रविवार को इसका शुभारंभ पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी करेंगे। अगले नौ दिन तक उत्तर प्रदेश सरकार के अनेक कैबिनेट मंत्री इस कथा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। प्रयागराज भागवत अमृत कथा समिति के अध्यक्ष लालू मित्तल ने इसकी अगुवाई की। पब्लिक ने जगह-जगह पर रोक कर रिसीवर किरीट भाई जी की आरती उतारी व पुष्प वर्षा की। जिसमें संयोजक प्रमोद अरोड़ा, विजय अरोड़ा, सतीश सतीश केसरवानी, संतोष मामा, अग्रवाल समाज, पंजाबी समाज, सिंधी समाज के अध्यक्ष के अलावा राम जी जैन, विशाल अग्रवाल अभिषेक मित्तल, अनिल गोयल राजनारायण तापडि़या, इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष श्वेता मित्तल, शालिनी तलवार के साथ महिला मंडल की पूरी टीम, पार्षद कुसुम लता, किरण जायसवाल, साहिल अरोरा, धमर्ेंद्र दिवेदी शामिल रहे।

Posted By: Inextlive