- हाईप्रोफाइल सेक्स स्कैंडल मामले में जेपी जोशी व रितु कंडियाल पर आरोप तय

-जेपी जोशी पर दुराचार, अपहरण का प्रयास व जान से मारने की धमकी का चलेगा केस

DEHRADUN : स्टेट के चर्चित यौन शोषण प्रकरण में आरोपी अपर सचिव (अब निलंबित)जनार्दन प्रसाद जोशी व कांग्रेसी नेत्री रितु कंडियाल पर आरोप तय हो गए हैं। आरोपी जेपी जोशी पर दुराचार, अपहरण का प्रयास व जान से मारने की धमकी देने का मामला चलाया जाएगा, जबकि रितु कंडियाल के खिलाफ दुराचार के लिए उत्प्रेरित करने व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा चलेगा। दोनों के खिलाफ चार जनवरी को चार्जशीट दाखिल की गई थी।

दो के खिलाफ आरोप तय

चर्चित यौन शोषण प्रकरण में पीडि़ता ने दिल्ली में अपर सचिव के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज कराया था, जो बाद में दून ट्रांसफर हुआ। पीडि़ता के अनुसार आरोपी जेपी जोशी ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसे नैनीताल एक होटल में बुलाया और उसके साथ दुराचार किया। इतना ही नहीं उसने पीडि़ता को धमकाया भी कि यदि उसने यह बात किसी को बताई तो वह उसे जान से मार देगा। जबकि रितु कंडियाल पर आरोप है कि उसने ही पीडि़ता को जेपी जोशी से मिलवाया। इस मामले में अपने खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद जेपी जोशी ने पीडि़ता व उसके साथियों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का मुकदमा दर्ज करवाया था। फिलहाल दोनों ही मामलों में आरोपी जेल में है। मामले में बीते रोज वेडनसडे को रितु कंडियाल के वकील की ओर से उस पर दुराचार के लिए उत्प्रेरित करने की धारा न लगाए जाने की अप्लीकेशन को कोर्ट ने खारिज कर दिया था।

Posted By: Inextlive