Just for buddies
बात दोस्त और दोस्ती की हो तो टीन्स को पता है कि दोस्ती कैसी होती है। ऐसे ही तो हम क्रेजी नहीं हैं हैरी,रान और हरमाइनी के जिन्होने दिखा दिया है कि हमारी फ्रेंडशिप में किस लेबल का कमिटमेंट शामिल है। हमारी दोस्ती को लोग भले ही क्रेजी समझें पर हम जानते हैं कि जो हैल्प और अंडरस्टैडिंग हमारे फ्रेंड दे सकते हैं वो कोई नहीं दे सकता।
अपने फ्रेंड बदलने का मतलब है कि हम अपनी जिंदगी बदलना चाहते हैं। हम अपना लाइफ स्टाइल खुद चुनते हैं। इसीलिए अपने फ्रेंड भी हम खुद ही चुनते हैं। अपने सलेक्ट किए हुए इन फेवरेट बडीज को बदलने के बारे में हम सोच भी नहीं सकते। अपनी पूरी दुनिया, अपने हर एम्बिशन को अचीव करने का करेज हमारे दोस्तों से ही है। दोस्तों के साथ हम अपना करियर चुनते है क्योंकि वह जानते हैं कि हम दरसल किस फील्ड में बेहतर कर सकते हैं। जैसे रॉन को पता था कि हैरी एक अच्छा आरर बन सकता है। हम मुश्किल में हों तो दोस्त फैसला लेते हैं कि कैसे उस वक्त एक्ट किया जाए जैसे हरमाइनी हर समय जानती थी कि हैरी को क्या करना चाहिए। हमारे फ्रेंड नाराज होकर भी दूर नहीं जाते जैसे रॉन, हरमाइनी और हैरी के पास ना हो कर भी साथ ही था।
हम ऐसे क्यूं है! क्योंकि हम इस ग्लोबल हो गए वर्ल्ड के सच्चे रिप्रेंजेंटेटिव हैं और हमारी ग्रोथ या अपब्रिंगिंग हैरी पॉटर सागा के साथ हुई है। इसलिए हमारी लाइफ में फ्रेंडस और फ्रेंडशिप की यही पहचान है। जिसमें अग्रेशन है, पैशन है और दोस्तो पर अनब्रेकेबल फेथ है।