Jamshedpur : अपने चुनावी दौरे के क्रम में मंडे को झाविमो केंडीडेट डॉ अजय कुमार ने सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक पोटका Žलॉक के कई विलेजेज में जन संपर्क अभियान चलाया.

लोगों की प्रॉŽलम सुनी और उसे दूर करने का आश्वासन दिया

अपने चुनावी दौरे के क्रम में मंडे को झाविमो केंडीडेट डॉ अजय कुमार ने सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक पोटका Žलॉक के कई विलेजेज में जन संपर्क अभियान चलाया। उन्होंने पोटका में घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की। उनकी प्राŽलम को सुना और उसे दूर करने का आश्वासन दिया। उन्होंने लोगों से उनके पक्ष में वोट करने की अपील की। इसके बाद उन्होंने परसुडीह स्थित बामनगोड़ा, सालगाझुड़ी, चांदनी चौक, सोपोडेरा, सरजमदा सहित अन्य एरिया में देर रात तक कैम्पेन किया।

आजसू-भाजपा में साठगांठ
दूसरी ओर झाविमो ने एक प्रेस बयान जारी कर आजसू नेता सुदेश महतो से जानना चाहा कि आखिर उनके और भाजपा के बीच जमशेदपुर लोकसभा सीट को लेकर क्या डील हुई है? वे जमशेदपुर लोकसभा सीट से अपने केंडीडेट क्यों नहीं उतार रहे। झाविमो केंडीडेट ने कहा है कि आजसू शुरू से ही अवसरवादी रहा है और किसी न किसी तरीके से स्टेट गवर्नमेंट में शामिल होता रहा है। उन्होंने कहा कि हॉर्स ट्रेडिंग के आरोपी विद्युत वरण महतो को भाजपा का प्रत्याशी बनाना और सुदेश महतो का उन्हें समर्थन देना यह साबित करता है कि ये सभी हॉर्स ट्रेडिंग में शामिल रहे हैं। इस दौरान अर्जुन मुंडा को भी लपेटे में लिया। उन्होंने कहा कि अर्जुन मुंडा हमेशा दूसरी पार्टी में फूट डालने का काम करते रहे हैं, लेकिन इस बार के इलेक्शन में वोटर्स अच्छे केंडीडेट को ही वोट करेगी।

Report by : jamshedpur@inext.co.in

Posted By: Inextlive