-कैलाश गौतम सृजन संस्थान ने विशेष काव्य पाठ व सम्मान समारोह का किया आयोजन

ALLAHABAD: कैलाश गौतम सृजन संस्थान की ओर से मंगलवार को बसंत बिहार कॉलोनी में मुम्बई के डॉ। सागर त्रिपाठी का विशेष काव्य पाठ और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। चीफ गेस्ट इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस अशोक कुमार ने दीप प्रज्जवलित कर समारोह का शुभारंभ किया। प्रख्यात शायर डॉ। सागर त्रिपाठी ने 'सवाल ये नहीं कि यार झूठ बोलता है, गजब तो ये है लगातार झूठ बोलता है' पंक्तियों की प्रस्तुति की। इसके बाद डॉ। त्रिपाठी ने मां, गांव, राजनीति व सामाजिक विसंगतियों पर केन्द्रित कविताओं का पाठ किया तो श्रोता मंत्रमुग्ध हो उठे।

इन्होंने ने भी बांधा समां

काव्य पाठ के दौरान बुद्धिसेन शर्मा ने मछली कीचड़ में फंसी सोचे या अल्लाह, आखिर कैसे पी गए दरिया को मल्लाह पंक्तियां सुनाई तो श्रोताओं ने जमकर तालियां बजाई। मंच पर राजेश कुमार, डॉ। श्लेष गौतम, फरमूद इलाहाबादी, डॉ। आफताब, बजरंग, रुस्तम खान, प्रज्ञा सिंह, लोकेश शुक्ला, अनिल अरोरा ने भी पाठ किया।

शिरोमणि सम्मान से हुए सम्मानित

सम्मान समारोह के क्रम में डॉ। त्रिपाठी को कैलाश गौतम काव्य शिरोमणि सम्मान प्रदान किया गया। जस्टिस अशोक कुमार, संस्थान के अध्यक्ष डॉ। श्लेष गौतम ने उन्हें स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। स्वागत अनिल अरोरा व अभिनय कोहली ने किया व धन्यवाद ज्ञापित अनुराग अरोरा ने किया।

Posted By: Inextlive