Bareilly:घरेलू झगड़ा कितना विभत्स रूप ले सकता है इसका सटीक उदाहरण थर्सडे को शहर में देखने को मिला. यहां मियां-बीवी का मनमुटाव इस कदर बढ़ गया कि पति आग में झुलसकर मौत की कगार पर पहुंच गया. दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आग लगाने का आरोप मढ़ रहे हैं. वास्तविकता का पता तो बाद में चलेगा पर इस आग की लपटों में दोनों परिवार झुलस रहे हैं.


दामाद को जिंदा जलाने का आरोपससुराल वालों ने बहू को जला दिया, ये खबरें तो अक्सर सुनने में आती हैं लेकिन शहर में इससे उलट एक केस सामने आया। मामला बारादरी पुलिस स्टेशन का है। ससुराल वालों पर दामाद को जिंदा जलाने का सनसनीखेज आरोप लगा है। दामाद को बुरी तरह जली हुई हालत में पुलिस ने डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में एडमिट करवाया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसे आग से बचाने के प्रयास में पास के भी दो लोग मामूली रूप से झुलस गए। फिलहाल घायल का मजिस्ट्रेट बयान लेने के बाद पुलिस केस में जांच कर रही है।दो साल पहले हुई थी शादी


घायल का नाम ओमवीर है। ओमवीर मूलरूप से जाफरपुर इस्लामनगर बदायूं का रहने वाला है। वह बरेली के सैलानी में मुन्ने खां की चारा मशीन पर काम करता है। उसके पिता का नाम विजयपाल है और वह चंदौसी में मेंथा फैक्ट्री में चौकीदारी का काम करते हैं। ओमवीर की मां का नाम केरवती है। ओमवीर की दो साल पहले खुर्रम गौटिया निवासी नन्हें की बेटी काजल से शादी हुई थी। काजल कई घरों में घरेलू काम करती है।अवैध संबंध बताए

ओमवीर ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ दिन बाद काजल ने उसके गांव में जाकर रहने से मना कर दिया। उसने कई बार उसे घर ले जाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं गई। उसके बाद करीब एक साल से वह अपनी पत्नी के साथ यहीं पर आकर रहने लगा। उसने पड़ोस में ही खुर्रम गौटिया में किराए पर कमरा ले लिया और काजल के साथ रहने लगा। उसने आरोप लगाया कि पत्नी के कोठी मे रहने वाले एक लड़के से अवैध संबंध हैं। वह दो बार गर्भपात भी करवा चुकी है। पिछले कुछ दिनों से उसकी पत्नी मायके में जाकर रहने लगी। वेडनसडे शाम वह काजल को लेने गया था लेकिन उसने साथ आने से मना कर दिया। फिर वह काम पर चला गया। लूट का भी लगाया आरोपउसने बताया कि वेडनसडे रात में वह सैटेलाइट के पास था, तभी काजल के मामा उसे जबरन अपने साथ घर ले गए। रात 2 बजे का समय था। जैसे ही वह घर पहुंचा तो काजल के भाई, चाचा व अन्य कई लोगों ने उस पर मिट्टी का तेल डाल दिया और उसे आग लगा दी। यही नहीं वह गांव से 10 हजार रुपए लाया था, उन्होंने वह भी लूट लिए। सुनी चिल्लाने की आवाज

ओमवीर के चाचा ने आरोप लगाया कि वह पड़ोस में ही रहते हैं। जोर-जोर से चिल्लाने की आवाज सुनकर वह घर से बाहर निकले तो देखा कि ओमवीर जल रहा है। उसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और ओमवीर को इलाज के लिए डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में एडमिट करवाया। काजल का मामा सैटेलाइट बस अड्डे पर कुली का काम करता है। जबरन लेकर गया था मामाओमवीर के भाई रामवीर सिंह ने बताया कि ओमवीर काजल को अपने साथ गांव में रखना चाहता था लेकिन काजल यहां रहना चाहती थी। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो जाती थी। उसका आरोप है कि काजल ने ही अपने परिवार वालों के साथ मिलकर उसके भाई को जिंदा जलाया है। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि पीडि़त पक्ष की तरफ से लिखित में कोई तहरीर नहीं दी गई है। घायल के मजिस्ट्रेट बयान करवा दिए गए हैं। केस की इंक्वायरी की जा रही है। एक-दूसरे पर आरोप
ओमवीर का आरोप है कि उसकी पत्नी व ससुराल वालों ने ही उस पर मिट्टी का तेल उड़ेल कर आग लगाई है। यही नहीं उसके 10 हजार रुपए भी लूट लिए। वहीं इस मामले में घायल की पत्नी का आरोप है कि उसके पति ने खुद ही किसी के कहने पर आग लगा ली और जिंदा जलाने के झूठे आरोप लगा दिए। वह उसके साथ इसलिए नहीं रहती थी क्योंकि वह शराब पीकर मारपीट करता था।

Posted By: Inextlive