-केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने 1.76 करोड़ से निíमत नर्सिग हॉस्टल का किया शुभारंभ

PATNA: पोलियो की तरह अब 2020 तक भारत से कालाजार, टीवी और खसरा का उन्मूलन कर लिया जाएगा। बिहार के कालाजार प्रभावित जिलों के 89 प्रतिशत प्रखंडों को कालाजार मुक्त किया जा चुका है। 485 में से 411 प्रखंडों में अब कालाजार के एक भी मरीज नहीं है। अन्य प्रखंडों से कालाजार खत्म करने का काम जारी है। यह बातें केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कही। उन्होंने कहा कि यह सभी केन्द्र एवं राज्य सरकार के सामूहिक प्रयास, सहयोग और आरएमआरआइ जैसी संस्थानों के चिकित्सक एवं कर्मियों की मेहनत से हो पा रहा है। मंत्री ने कहा कि वेक्टर बोर्न डिजीज को दूर करने का केन्द्र सरकार ने लिया संकल्प लिया है।

डॉ। जॉर्ज को किया सम्मानित

अगमकुआं स्थित राजेन्द्र स्मारक चिकित्सा विज्ञान अनुसंधान संस्थान के 55वें स्थापना दिवस समारोह के 3 दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन बुधवार को केन्द्रीय मंत्री ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने कालाजार के क्षेत्र में उल्लेखनीय शोध व कार्य करने वाले स्विटजरलैंड के वैज्ञानिक डॉ। जॉर्ज अलवर को वर्ष 2018 के विशेष अवार्ड दिया। डॉ। अलवर ने डॉ। राजेन्द्र प्रसाद ऑरेशन लेक्चर भी दिया। मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने आरएमआरआइ परिसर में 1.76 करोड़ रुपये से निíमत 50 बेड वाले नर्सिग हॉस्टल का उद्घाटन किया।

टीवी पेशेंट्स को मिल रहा 500

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि निदेशक डॉ। प्रदीप दास के समर्पण एवं कार्यों को देखते हुए इन्हें सेवानिवृत बाद दो साल का सेवा विस्तार किया गया है। कालाजार के क्षेत्र में डॉ। सी पी ठाकुर के योगदान को भी हमेशा याद की जाएगी। कालाजार रोगी को मिलने वाली आíथक सहायता राशि दो हजार से बढ़ा कर चार हजार की गई है। बिहार एवं झारखंड सरकार द्वारा कालाजार रोगी को 6600 रुपए अतिरिक्त भुगतान दिया जा रहा है। कालाजार मरीज की पहचान कर उसे केन्द्र तक लाने वाली आशा कार्यकर्ता की पारिश्रमिक 300 रुपये से बढ़ा कर 500 रुपये कर दी गई है। टीवी मरीजों को उनके पोषाहार के लिए प्रतिमाह 500 रुपए दिया जा रहा है।

1.5 लाख मरीजों का हुआ इलाज

केन्द्रीय मंत्री ने आयुष्मान भारत योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि दस करोड़ परिवार के 60 करोड़ सदस्यों को इस योजना का लाभ मिलेगा। केन्द्र सरकार पांच लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त करा रही है। यह योजना देश के 33 राज्यों में चल रही है। अब तक 1,47,737 मरीजों का इलाज हो चुका है। 6737 निजी अस्पताल इस योजना से जुड़ कर मरीजों का इलाज कर रहे हैं। मंत्री कालाजार उन्मूलन के लिए आरएमआरआइ के वैशाली मॉडल का जिक्र किया। डॉ। आर के टोपनो समेत आरएमआरआइ के कई वैज्ञानिकों के कार्यों को सराहा। कार्यक्रम का संचालन डॉ। सी एस लाल और धन्यवाद ज्ञापन डॉ। कृष्णा पांडेय ने किया।

Posted By: Inextlive