मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी को लेकर करणी सेना कंगना को धमकी दी है।

मुंबई (ब्यूरो): कंगना रनोट अपने अभिनय के अलावा बेबाकी के कारण सुर्खियों में रहती हैं। पिछला कुछ समय उनके लिए काफी कठिन रहा। उनके और रितिक रोशन के बीच विवाद सुर्खियों में रहा। लेखक और एडिटर अपूर्व असरानी के साथ उनके टकराव की खबरें मीडिया में छाई रहीं। 

मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी को लेकर करणी सेना उन्हें धमकी दी। इन सभी घटनाओं और विवादों का कंगना ने डटकर सामना किया। उन्होंने अपना पक्ष नीडरता से सबके सामने रखा। इन समस्याओं का सामना करने के बावजूद कंगना रनोट डिप्रेशन की समस्या से इंकार करती हैं। 

वह कहती हैं, 'डिप्रेशन नहीं होता लेकिन तनाव होता है। डिप्रेशन के लक्षण अलग होते हैं। उसमें आत्महत्या करने के बारे में इंसान सोचने लगता है। मेरे साथ वैसा कभी नहीं हुआ। मगर हां, तनाव होता है। तनाव होने पर दिल की धड़कनें बढ़ जाना, सांस फूलना और थकान होती है। तनाव को दूर करने के लिए योग का सहारा लेती हूं। 45 मिनट योग करने के बाद फर्क महसूस होता है। खास बात यह है कि मैं तनाव को दूर करने के लिए कोई दवाई नहीं लेती हूं। किसी डॉक्टर से इस संबंध में नहीं मिलती।'

क्या रितिक की फिल्म से कॉपी है मणिकर्णिका का यह डायलॉग, सुनिए कंगना का जवाब

'मुझे भिजवाना चाहते थे जेल, किया था इंडस्ट्री से हटाने का प्रयास' : करण जौहर का नाम लेकर बोलीं कंगना

 

Posted By: Kartikeya Tiwari