कानपुर से बीजेपी के डॉ. मुरली मनोहर जोशी और अकबरपुर से बीजेपी के देवेंद्र सिंह भोले की रिकार्डतोड़ जीत
लोकसभा सीट आगे : नाम/पार्टी/वोट पीछे : नाम/पार्टी/वोट कानपुर डॉ। मुरली मनोहर जोशी,बीजेपी,4,74,712 श्रीप्रकाश जायसवाल,कांग्रेस,2,51766 अकबरपुर देवेंद्र सिंह भोले,बीजेपी,4,81,584 अनिल शुक्ल वारसी, बसपा,2,02,587
आप 66
नोटा 15 85 वोट नोटाकानपुर नगर लोकसभा सीट पर पहले चरण की काउंटिंग के दौरान आर्यनगर, सीसामऊ और गोविंदनगर विधानसभा क्षेत्र में 85 नोटा वोट काउंट किए गए हैं। आर्यनगर में 21, गोविंदनगर में 31 और सीसीमऊ में 33 लोगों ने नोटा का यूज िकया।कानपुर और अकबरपुर लोकसभा सीट
कानपुर और अकबरपुर लोकसभा सीट पर मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अकबरपुर सीट पर 24 अप्रैल और कानपुर सीट पर 30 अप्रैल को वोट डाले गए थे। कानपुर सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी श्रीप्रकाश जायसवाल की साख दांव पर है। वे केंद्रीय कोयला मंत्री हैं और यहां से सांसद भी। उनके मुकाबले बीजेपी के दिग्गज नेता डॉ। मुरली मनोहर जोशी मैदान में हैं। साथ ही यहां से बीएसपी के सलीम अहमद, एसपी से सुरेंद्र मोहन अग्रवाल और आप से महमूद हुसैन रहमानी भी भाग्य आजमा रहे हैं। वहीं अकबरपुर सीट से बीएसपी के अनिल शुक्ला, बीजेपी के देवेंद्र सिंह उर्फ भोले सिंह, एसपी के लाल सिंह तोमर और कांग्रेस के राजाराम पाल मैदान में हैं।