- अभियान के दौरान कुल 157 व्हीकल्स का किया गया चालान

KANPUR : सड़क सुरक्षा अभियान के तहत वेडनेसडे को स्कूल व्हीकल्स की विशेष चेकिंग का अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान महाराजपुर, नौबस्ता और चकेरी की ओर विभिन्न स्कूलों में चल रहे व्हीकल्स की सघन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान आरटीओ सुनील दत्त और विनय पांडेय ने 24 मारुति वैन और एक स्कूल बस का चालान किया। ये सभी व्हीकल्स स्कूलों में बिना परमिट चल रहे थे।

पेट्रोल पंपों पर भी चेकिंग

इसके साथ ही शहर के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर भी चेकिंग अभियान चलाया गया। दो पहिया बिना हेलमेट के वाहन सवारों के चालान किए गए। पेट्रोल डलवाने गए बिना हेलमेट के बाइक सवारों का चालान किया गया। इस तरह से वेडनेसडे को कुल 157 वाहनों का चालान किया गया।

Posted By: Inextlive