नन्हे नवाब यानी की तैमूर अली खान अक्सर अपने पब्लिक अपीयरेंस को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। इस बार तैमूर ने फिर मॉम करीना की गोद में अपने स्पोर्टी लुक से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। करीना एक एड शूट के लिए महबूब स्टूडियो जा रही थीं तो तैमूर को भी अपने साथ स्टूडियों ले कर पहुंच गईं। देखें नन्हें तैमूर की इस नए अंदाज में मॉम करीना की गोद में कुछ तस्वीरें...


तैमूर को करीना ले पहुंची शूट परखबरों के मुताबिक एक एड शूट फिल्माने के लिए करीना कपूर खान को महबूब स्टूडियो पहुंचना था। करीना वहां जाते हुए अकेले नहीं स्पॉट की गईं बल्कि साथ में बेटे तैमूर को भी ले गईं। करीना तैमूर को अपनी गोद में उठाए हुए स्टूडियो की ओर बढ़ रही हैं। करीना जिस तरह से हर जगह तैमूर को साथ लेकर पहुंच जाती हैं उसे देख कर तो यही लगता है कि वो अभी से तैमूर को बॉलीवुड स्टार बनने की बारीकियां सिखा देगीं। आज करीना तैमूर को अपनी शूटिंग साइट पर भी साथ लेकर पहुंच गईं। वजन कम करने के लिए करीना ने खुद पर किए जुल्म
करीना कपूर इंडस्ट्री की टैलेंटेड एक्ट्रेस में से एक हैं। करीना फिल्मों में अपने किसी भी किरदार में रंग भरने के लिए कुछ भी कर सकती हैं। साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म टशन में भी डायरेक्टर्स को फिल्म के लिए एक्ट्रेस के जीरो साइज फिगर की जरुरत थी। करीना ने इस फिल्म के लिए जीरो साइज फिगर बनाया भी। उस वक्त कुछ लोगों को करीना जीरो फिगर में पसंद आईं तो कुछ को नहीं। कुछ लोगों का ये भी कहना था कि ऐसा फिगर बनाने के लिए एक्ट्रेस ने खुद के ऊपर काफी जुल्म किए होगें। फिलहाल आप इन बातों को किनारे कर तैमूर की तस्वीरें देखिए। इन तस्वीरों को देखकर नन्हें तैमूर की क्यूटनेस पर फिदा हुए बिना नहीं रह पाएंगेजानें क्यों, सैफ ने तैमूर को बताया शराब पीकर चलने वाला बच्चा?जानें क्यों, वैकेशन से लौटने के बाद मुंह लटकाये नजर आये तैमूर

Posted By: Vandana Sharma