कर्नाटक विधानसभा चुनाव में आज शाम साफ हो जाएगा क‍ि जीत का सेहरा क‍िसके स‍िर बंधेगा। हालांक‍ि आज सभी 222 सीटों के रूझानों पर लोगों की नजरें अटकी हैं लेक‍िन कुछ सीटें ऐसी हैं ज‍िन पर ज्‍यादा ही पैनी न‍िगाहें है। इसके पीछे माना जा रहा है इन सीटों पर कई बाहुबली प्रत्‍याशी हैं। वहीं कुछ तो एक नहीं दो सीटों पर क‍िस्‍मत आजमा रहे हैं...


निवर्तमान मुख्यमंत्री सिद्दारमैया दो सीटों से लड़ रहे हैं चुनावकानपुर। इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट के मुताबिक निवर्तमान मुख्यमंत्री सिद्दारमैया दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। इसमें उनका चामुंडेश्वरी विधानसभा सभा सीट में मुकाबला जनता दल सेक्ुयलर के जीटी देवेगौड़ा से हो रहा है। वहीं बादामी विधानसभा सीट में उनका मुकाबला भाजपा के श्रीरामुलु से है। पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा एक सीट से चुनावी मैदान में उतरेवहीं कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा एक सीट से चुनावी मैदान में उतरे हैं। भाजपा के मुख्यमंत्री उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा शिवमोगा के शिकारीपुरा से चुनाव लड़ रहे हैं। खास बात तो यह है कि कर्नाटक की शिकारीपुरा विधानसभा सीट बीजेपी का मुख्य गढ मानी जाती है।श्रीरामुलु भी दो सीटों मोलकालमुरु और बादामी से चुनाव लड़े


भारतीय जनता पार्टी के सांसद श्रीरामुलु भी दो सीटों मोलकालमुरु और बादामी से चुनाव लड़े हैं। यहां बादामी सीट में उनका मुकाबला निवर्तमान मुख्यमंत्री सिद्दारमैया से हो रहा है। इसके अलावा वह मोलकालमुरु विधानसभा से भी मैदान में उतरे हैं।  वरुणा विधानसभा से निवर्तमान मुख्यमंत्री के बेटे चुनाव लड़ रहे हैं

निवर्तमान मुख्यमंत्री सिद्दारमैया के बेटे व कांग्रेस के नेता यतींद्र वरुणा विधानसभा से मैदान में उतरे हैं। यहां पर उनका मुकाबला भाजपा के टी बासवराजू से हो रहा है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव: शुरू हुई वोटों की गिनती, शुरुआती रूझानों में भाजपा आगे लेकिन बहुमत से दूर

लालू के बेटे की शादी: वरमाला के बाद खाने पर टूट पड़े लोग, फूड आइटम व प्लेट चम्मच तक पर मची लूट, देखे तस्वीरें

Posted By: Shweta Mishra