-करवा चौथ पर महिलाओं उपवास रखकर मांगा लंबे सुहाग का आशीष

-शाम को करवाचौथ व्रत कथा सुनकर विधि विधान से की पूजा, किया पारण

ALLAHABAD: पतियों की लंबी उम्र की कामना के साथ शुक्रवार को महिलाओं ने करवाचौथ का व्रत रखा। इसके पहले महिलाओं ने दिन भर पूजा की तैयारियों में बिताया और पूरा दिन उन्होंने करवा चौथ का उपवास रखा। शाम को महिलाओं ने मिलकर व्रत कथा का श्रवण किया और उसके बाद भगवान चन्द्र देव को अ‌र्घ्य देकर उनसे अपने पतियों की लंबी उम्र और बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। जिसके बाद विधि विधान से पूजन करने के बाद उन्होंने व्रत का पारण किया।

एक जगह एकत्र होकर किया पूजन

करवा चौथ का व्रत सालों से सुहागिन महिलाएं व कुंवारी लड़कियां करती आ रही है। एक तरफ सुहागन महिलाएं जहां अपने पतियों की लंबी उम्र की कामना के साथ व्रत रखती है। वहीं कुंवारी लड़कियां सुयोग्य वर की कामना के साथ व्रत करती है। इसी परम्परा के अनुरूप शुक्रवार को महिलाओं ने व्रत रखकर पूजा अर्चना की। कई एरिया में महिलाएं एक स्थान पर एकत्र होकर ग्रुप में आरती की थाल सजा कर पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ पूजा अर्चना की और करवा चौथ व्रत कथा सुनी। रात में चंद्रोदय के बाद उन्होंने चन्द्र को अ‌र्घ्य देकर चलनी से चांद के दर्शन किए। जिसके बाद माता गौरी की पूजा के साथ ही चन्द्र देव की पूजा की। उसके बाद अपने पतियों की आरती उतार कर माता गौरी और चन्द्र देव से अमर सुहाग का आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपने घरों में फैमली के साथ मिलकर पूजन किया। जिससे उनका सुहाग अमर रहे।

Posted By: Inextlive