इस योग से व्रती महिलाओं की मनोकामनाओं के अधिक फलदायी होने की संभावना है

BAREILLY: करवाचौथ पर महिलाएं सुहाग की लंबी उम्र के लिए निराजली व्रत का अनुष्ठान करती हैं, जिसमें दिनभर बिना अन्न जल ग्रहण किए हुए पति के लिए सर्वमंगलकामना की शुभेच्छा की जाती है और फिर चांद के दीदार के साथ व्रत का परायण किया जाता है। ज्योतिषाचार्यो की मानें तो इस बार पड़ रहे सर्वसिद्धियोग से महिलाओं की मनोकामनाओं को भी चार चांद लगने की संभावना है।

ऐसे बना संयोग

ज्योतिषाचार्यो के मुताबिक इस बार करवाचौथ के दिन मंगलवार है। इस बार मार्गशीर्ष कृष्णपक्ष की चतुर्थी पर चंद्रमा मध्येश और पूर्णयोग होने से सौभाग्योदय योग बन रहा है। इससेव्रती महिलाओं और पुरुषों की मनोकामनाओं और वैवाहिक जीवन को अधिक फलदायी बनने की संभावना है। ऐसे में आद्रा नक्षत्र में गणेश चतुर्थी होने से सर्वसिद्धि योग का विशेष संयोग बना रहा है। यह संयोग सौभाग्य और सर्वसिद्धि का सूचक है।

शुभ मुहूर्त

ज्योतिषाचार्य के मुताबिक करवा चौथ के लिए शुभ मुहूर्त शाम 7.क्क् बजे शुरू हो जाएगा। शुभ मुहूर्त क्0.क्ब् बजे तक रहेगाए लेकिन मध्येश पूर्ण चंद्र यानि सर्वसिद्धि योग 8.क्ख् बजे का है। व्रती महिलाएं इस बीच पार्वती व भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर सकती हैं। इस मौके पर पहली बार बार करवाचौथ के व्रत का अनुष्ठान करने वाली महिलाओं के लिए चंद्रमा सहित सास का पूजन श्रेष्ठ फलदायी है। सास की ओर से बहू को वस्त्र, सिंदूर, मिठाई व अन्य वस्तुएं प्रदान करने का विधान है।

थाली का महत्व

करवा चौथ पर पूजा की थाली का विशेष महत्व होता है। पूजा की थाली में रोली, अक्षत, चंदन, चावल, जौ, तिल, सिंदूर, छलनी, करवा का मीठा पानी, चिरवा, बताशे, घी का दीपक विशेष रूप से होना चाहिए। इतना ही नहीं दान देने के लिए कोई वस्त्र पूजा की थाली में रखना विशेष फलदायी माना जाता है।

राशि के मुताबिक धारण करें वस्त्र

मेष - रेड, मैरून

वृष - डार्क कलर

मिथुन - डार्क कलर

कर्क - लेमन कलर

सिंह - लेमन कलर

कन्या - लेमन कलर

तुला - पर्पल कलर

वृश्चिक - पर्पल कलर

धनु - पर्पल कलर

मकर - डार्क कलर

कुंभ - डार्क कलर

मीन - डार्क कलर

करवाचौथ पर सौभाग्यवती योग का मुहूर्त बन रहा है। ऐसे में परिवार की ओर से नया वस्त्र दान करना चाहिए। राशि के मुताबिक वस्त्र धारण कर भगवान गणेश व पार्वती की पूजा करने पर विशेष फलदायी होता है।

-डॉ। संजय सिंह, ज्योतिषाचार्य

सौभाग्यवती योग मंगलकामना का सूचक है। महिलाओं को पति की तस्वीर पर तिलक नहीं लगाना चाहिए। करवा चौथ का व्रत पहली बार रखने वाली विवाहिता सास का पूजन जरूर करें।

-पं। राजेंद्र त्रिपाठी, ज्योतिषाचार्य

Posted By: Inextlive