Jamshedpur: महिलाओं ने ट्यूजडे को पूरी श्रद्धा के साथ करवा चौथ मनाया. इस दौरान महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रही था

चांद झलक दिखला जा रे
 महिलाओं ने ट्यूजडे को पूरी श्रद्धा के साथ करवा चौथ मनाया। इस दौरान महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रही था पर पति की लंबी उम्र के लिए दिन-भर भूखी प्यासी रही महिलाओं को चांद ने खुब छकाया। देर रात तक कई महिलाएं चांद निकलने के इंतजार में बैठे रही वही कई महिलाओं ने चांद की आंख मिचौली से हारकर छलनी से पिया को निहार कर अपना व्रत तोड़ा।

पति की लंबी उम्र की कामना
सिटी में करवा चौथ पूरे धूमधाम से सेलिब्रेट हुए। सुबह करीब चार बजे सरगही करने के बाद महिलाएं दिन भर भूखी रह चांद निकलने का इंतजार करते दिखी। करवा चौथ कर रही शीतल ने बताया की सुबह में सास से मिली मट्ठी, खजूर, मिठाई और फल की सरगही से व्रत शुरु हुआ। शाम को सजधज कर वीरावती की कथा सुन पूजा हुई। उसके बाद इंतजार शुरु हुआ चांद की रोशनी में छलनी से पति को देख उनकी हाथों से पानी पीकर व्रत तोडऩे का।

चांद ने करवाया खूब इंतजार
पूजा के बाद सभी महिलाएं चांद निकलने का इंतजार करती रही पर बादलों ने चांद को अपने पास रोके रखा। कई महिलाएं हर पल आसमान को निहार रही थी कि कब बादल छटे और चांद दिखे। पर शायद बादलों ने भी ठान ली थी, देर रात तक चांद नजर नही आया। कई महिलाएं तो देर रात तक चांद का इंतजार करती रही तो वहीं कई महिलाओं ने मंदिर में जल चढ़ाकर व्रत तोड़ा। इस तरह चांद के बादल में छिपने से सुहागिनों को काफी प्रॉब्लम फेस करनी पड़ी। दिन में पूजा के बाद बस चांद देखना ही बाकी रह गया था।

 

Report by : jamshedpur@inext.co.in

Posted By: Inextlive