प्रिंस विलियम तीसरी बार पिता बने हैं। उनकी पत्‍नी केट मिडिलटन को पुत्र को जन्‍म दिया है। नवजात राजकुमार ब्रिटिश सिंहासन का 5वां दावेदार होगा। केनसिंगटन पैलेस ने एक व‍कतव्‍य में बताया है कि बच्‍चे का जनम स्‍थानीय समय अनुसार सुबह 11.01 बजे हुआ। यह प्रिंस विलियम और मिडिलटन का तीसरा बच्‍चा है।


ब्रिटिश सिंहासन का 5वां दावेदारलंदन (प्रेट्र)। 35 वर्षीय ड्यूक ऑफ कैंब्रिज प्रिंस विलियम अपने बेटे के जन्म के समय मौजूद थे। पैलेस ने अपने वकतव्य में बताया कि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। शिशु का वजन 3.82 किलो है। नवजात राजकुमार ब्रिटिश सिंहासन का 5वां दावेदार होगा। इससे पहले सिंहासन के चार दावेदारों में सबसे पहले उनके दादा प्रिंस चार्ल्स, उनके पिता प्रिंस विलियम, उनके भाई प्रिंस जॉर्ज और उनकी बड़ी बहन प्रिंसेस शार्लो शामिल हैं।हैरी दावेदारी में एक पायदान नीचे


36 वर्षीय डचेज ऑफ कैंब्रिज केट मिडिलटन को आज तड़के लंदन के सेंट मैरी अस्पताल के लिंडो विंग में भर्ती कराया गया था। उन्होंने इसी अस्पताल में अपने पहले दो बच्चों को भी जन्म दिया था। बेटे जॉर्ज को उन्होंने 2013 में और शार्लो को 2015 में इसी अस्पताल में जन्म दिया था। अपनी बहन शार्लो के बाद नवजात राजकुमार ब्रिटिश ताज का 5वां दावेदार है। इस शिशु के जन्म के बाद उनके चाचा प्रिंस हैरी ब्रिटिश ताज के एक पायदान नीचे यानी 6वें दावेदार होंगे। शनिवार को ही महारानी एलिजाबेथ ने अपना 92वां जन्मदिन मनाया था। यह महारानी के 6वें पोते हैं।महिलाएं भी सिंहासन की दावेदार

अप्रैल 2011 में विलियम और केट की शादी के बाद नियमों में बदलाव करके यूके में सिंहासन की दावेदारी में पुरुषों के साथ महिलाओं को भी बराबर का अधिकार दिया गया। केट तीनों बच्चों के जन्म से पहले अपनी प्रेग्नेंसी की शुरुआत में अरुचि और वमन से परेशान रही हैं। ब्रिटिश राजपरिवार में लड़कियों के लिए एलिस, मैरी, विक्टोरिया और एलेग्जेंड्रा पसंदीदा नाम रहे हैं। इसी तरह लड़कों के लिए अलबर्ट, अर्थर, फ्रेडरिक और जेम्स पसंदीदा नाम हैं।

Posted By: Satyendra Kumar Singh