- कविता से परेशान होकर किया मर्डर

- घटना के लिए बार-बार उकसाती रही लकी

GORAKHPUR: भाजपा महिला मोर्चा कार्यसमिति की सदस्य, मिर्च मसाला रेस्टोरेंट की मालकिन कविता के मर्डर में बेटी भी शामिल थी। बेटी के बार -बार उकसाने पर दामाद ने वारदात की। सास की अड़चनों से दामाद भी तंग आ गया था। जानमाल का खतरा कविता भाप गई थीं। इसलिए उन्होंने एक साल पहले मर्डर की संभावना जता दी। उन्होंने यहां तक कह दिया कि उनके बेटे की जान भी खतरे में है। बावजूद इसके कोतवाली पुलिस घोड़ा बेचकर सोती रही। प्रॉपर्टी के लिए मां के मर्डर में शरीक बेटी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। एसएसपी ने कहा कि मामले की विवेचना में अन्य सबूतों की मदद ली जाएगी।

रात में हुआ पोस्टमार्टम, दोपहर में अंतिम संस्कार

सैटर्डे इवनिंग करीब चार बजे बदमाशों ने फेमस बिजनेसमैन स्व। दुर्गेश उर्फ मुन्ना की पत्‍‌नी कविता की हत्या कर दी। कविता के बिजनेस कांप्लेक्स डीके टॉवर में सनसनीखेज वारदात हुई। प्रॉपर्टी के विवाद में बदमाशों ने कविता को करीब से गोली मारी। मौके से नाइन एमएम पिस्टल और क्ख् बोर के तमंचे का कारतूस बरामद हुआ। कविता की हत्या से भाजपा से जुड़े लोगों में गुस्सा फैल गया। लोगों ने कविता के बेटे यश को आर्थिक मदद, पुलिस सुरक्षा देने की मांग की। पब्लिक का गुस्सा देखते हुए प्रशासन ने रात में कविता की डेड बॉडी का पोस्टमार्टम कराया। सुबह डीके टावर के सामने डेड बॉडी रखकर दोबारा लोगों ने प्रदर्शन किया। मां के मर्डर की साजिश में शामिल बेटी लकी उर्फ अमृता को अरेस्ट करने की मांग उठाई। एफआईआर में लकी का नाम भी शामिल है। पब्लिक की मांग पुलिस ने मान ली। दोपहर में राजघाट स्थित बैकुंठ धाम में कविता का दाह संस्कार हुआ। बेटे यश ने मां की चिता को मुखाग्नि दी।

'रोशन' की लाइफ में अंधेरा, डिप्रेशन में 'यश'

मां के मर्डर की साजिश रचने की आरोपी लकी उर्फ अमृता को पुलिस ने घर से अरेस्ट किया। दोपहर में पुलिस उसके घर पहुंची। महिला पुलिस कर्मचारियों की मौजूदगी में उसको अरेस्ट किया गया। अमृता का करीब सात साल का बेटा सैयद रोशन भी मां के साथ गया। लकी की गिरफ्तारी होने पर मोहल्ले में लोगों ने कहा कि बेटी ने कई लोगों को बर्बाद कर दिया। बेटी की नादानी की सजा पहले पिता को मिली। उसके बाद मां को जान गंवानी पड़ी। मां के बाद अब भाई की जान पर बन आई है। लकी की गिरफ्तारी से उसके बेटे रोशन की लाइफ में अंधेरा छा गया है। मां के जेल जाने के बाद मासूम की जिंदगी बरबाद हो जाएगी। उधर मां की चिता को मुखाग्नि देने के बाद कविता का बेटा यश डिप्रेशन में आ गया है। चाचा, चाची, मौसा-मौसी सहित अन्य रिश्तेदार उसको संभालने की कोशिश कर रहे हैं।

सिर्फ तमंचा बरामद, पिस्टल का नहीं लगा सुराग

मर्डर में दो असलहों के यूज होने की बात सामने आई थी। सिर में नाइन एमएम के पिस्टल से गोली दागी गई। पेट में क्ख् बोर के तमंचे से गोली मारी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो खोखा भी बरामद किया। कुछ लोगों ने बताया कि हमलावर तीन थे। एक साथ दो असलहों से गोली चलाई गई। एक व्यक्ति दो असलहों से सटीक निशाना लगाकर एक साथ गोली नहीं चला सकता है। लेकिन पुलिस की जांच एफआईआर के इर्दगिर्द सिमट गई है। मुकदमे में शेरू और लकी को नामजद कराया गया है। पुलिस ने आरोपी शेरू के पास से तमंचा बरामद किया। दूसरा पिस्टल नहीं बरामद हुई। मां की हत्यारोपी बेटी और दामाद के खिलाफ कार्रवाई करके पुलिस मंडे को जेल भेज देगी। हॉस्पिटल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में क्या नजर आ रहा है। इसके बारे में पुलिस कुछ नहीं बता पा रही है।

छह माह पूर्व फेंका था खौलता पानी

बताया जाता है कि कविता अपने दामाद और बेटी की हरकतों से काफी परेशान रहने लगीं। लेकिन बेटी का मोह भी वह नहीं छोड़ पाईं। पत्‍‌नी के सहारे दामाद उनकी सारी प्रॉपर्टी पर कब्जा जमाने की कोशिश में लगा रहा। इसका विरोध करने पर कविता को कई बार यातना झेलनी पड़ी। कविता से जुड़े लोगों ने पुलिस को बताया कि छह माह पूर्व शेरू ने खौलता पानी कविता पर डाल दिया। यह मामला सामने आने पर खूब पंचायत हुई। इसमें बेटी ने भी पति का साथ दिया। उधर शेरू के मददगार दो सिपाहियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग उठी है। मां की हत्या के लिए यश ने कोतवाली के दो कांस्टेबल को जिम्मेदार ठहराया था। अफसरों के सामने कह दिया था कि बलवंत और दीक्षित ने शेरू का मन बढ़ाया।

.और गोल्डेनमैन के रूप में फेमस हुआ शेरू

फेमस बिजनेसमैन की बेटी पर इश्क का जाल फेंककर शेरू रइसी के ख्वाब बुनने लगा। लकी के सहारे कविता और दुर्गेश के करीब जाने का मौका शेरू खोजता रहा। उसने कई बार सच्चा दामाद होने का अहसास कराने की कोशिश की। संदिग्ध हाल में जब दुर्गेश को गोली लगी तब शेरू ने उनकी खूब सेवा की। लेकिन इसके साथ-साथ वह उनकी प्रॉपर्टी पर मौज मस्ती करता रहा। कविता की फैमिली से जुड़ने के बाद शेरू ने अपनी ख्वाहिशें पूरी करने में कसर नहीं छोड़ी। उसके रहन सहन, गोल्ड के शौक और पहनावे पर लोग उसको गोल्डेनमैन कहने लगे। एसएसपी ने कहा कि लकी से शादी के पीछे शेरू का मुख्य लक्ष्य प्रॉपर्टी हथियाना था। शेरू की नीयत में खोट देखकर कविता सतर्क हो गई। इसके बाद दामाद और बेटी से कविता की खटास बढ़ती चली गई।

आरोपी बेटी को भी पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। प्रॉपर्टी के विवाद में कविता का मर्डर हुआ। दामाद के साथ बेटी भी साजिश में शामिल रही। विवेचना के दौरान अन्य तथ्यों की पड़ताल की जाएगी।

रामकृष्ण भारद्वाज, एसएसपी

Posted By: Inextlive