केरल के बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने के लिए आज पीएम मोदी पहुंचे हैं। हालांकि यहां खराब मौसम की वजह से पीएम का हवाई सर्वेक्षण रद हो गया है। बता दें कि केरल में आज सुबह तक 180 लोगों की मौत हो चुकी है।


कोचि (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह केरल में बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने पहुंचे हैं। पीएम कल रात केरल की राजधानी तिरुवंतपुरम पहुंच गए थे। इसके बाद आज सुबह कोचि पहुंचे हैं। हालांकि खराब मौसम की वजह से उनका हवाई सर्वेक्षण रद हो गया। कल मुख्यमंत्री पी. विजयन, राज्यपाल पी. सदाशिवम और केंद्रीय मंत्री के.जे. अल्फोंस ने अगवानी की। बता दें कि नदियों में बाढ़ और कई भूस्खलनों की वजह से शनिवार की सुबह तक 180 लोगों की मौत हुई है। नदियों में इन दिनों जल उफान पर है


अब तक करीब 3 लाख से ज्यादा लोग  2,000 राहत शिविरों में जाने के लिए मजबूर हुए। पीएम मोदी कोचि से दिल्ली जाने पर केरल की स्थिति की चर्चा करने के लिए एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे। केरल में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन ने कहर बरपा रखा है। केरल में पेरियार नदी और उसकी सहायक नदियों में इन दिनों जल उफान पर है। वहीं केरल के बिगड़े हालातों पर काबू पाने के लिए शासन और प्रशासन अलर्ट है। केरल के कई गांव टापू में तब्दील हो गए

सेना, नौसेना, वायुसेना, तटरक्षक बल और एनडीआरएफ ने यहां पर कमान संभाल रखी है। एनडीआरएफ के साथ ही सैनिकों ने फंसे लोगों को बचाने के लिए शुक्रवार सुबह से बचाव अभियान तेज कर दिया। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन के कारण सड़क जाम हो रहे हैं। कई गांव टापू में तब्दील हो गए हैं। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गो को सेना के हेलीकॉप्टरों से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। 100 करोड़ रुपये की फौरी सहायता राशि हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह कल बिगड़े हालातों व बाढ़ग्रस्त इलाकों का निरीक्षण करने केरल पंहुचे थे। इस दौरान उन्होंने केरल के गंभीर हालाताें को देखते हुए 100 करोड़ रुपये की फौरी केंद्रीय सहायता राशि देने की घोषणा की थी। राजनाथ सिंह ने कहा कि केरल इन दिनों बेहद बुरी बाढ़ की स्थितियों से गुजर रहा है। गृह मंत्री ने यह भी कहा कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में केरल में इसके पहले कभी ऐसी बाढ़ नहीं देखी गई।केरल में राजनाथ सिंह बोले इतिहास में पहली बार आई ऐसी बाढ़, दी 100 करोड़ की फौरी मदद

बारिश और भूस्खलन और से बिगड़े केरल के हालात, नेवी ने अब तक 55 लोगों को निकाला सुरक्षित

Posted By: Shweta Mishra