प्रियंका और निक की सगाई की तस्वीरें और अब शादी की डेट को लेकर गॉसिप आम बात हो गई है। इसमें बड़ी बात ये है कि प्रियंका की छोटी बहन परिणीती चोपडा़ ने अपने जीजा के जूते चुराने की तैयारियां शुरु कर दी हैं और इसी के साथ शादी को लेकर एक बडा़ खुलासा भी कर दिया है।


कानपुर। इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'नमस्ते इंगलैंड' और 'केसरी' की शूटिंग में व्यस्त एक्ट्रेस परिणीती चोपड़ा अपने होने वाले जीजा निक जोनस को उनकी शादी में छेड़ने का पूरा प्लान बना कर बैठी हैं। दरअसल परिणीती ने निक के जूते चोरी करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। परिणीती ने जूते चुराने के लिए अभी से अपने जीजा निक जोनस संग नेगोशिएशन स्टार्ट कर दिया है कि उन्हें जूता चुराई की रस्म में कितने पैसे चाहिए। परिणीती से ट्वीटर पर एक फैन ने पूछा, 'परिणीती तो क्या आप निक के जूते चुराने को तैयार हैं।' फैन की इस बात पर परिणीती ने जवाब दिया, 'हां, मैंने तो निक के साथ नेगोशिएशन भी शुरू कर दिया है और प्रियंका इस बात की विटनेस है।'शादी को लेकर हुआ ये खुलासा


हाल ही में प्रियंका और निक की सगाई हिंदू रीती-रिवाजों से हुई। इनकी इंगेजमेंट में निक के माता-पिता ने भी इंडियन कल्चर को दिल से अपनाया। सगाई मेंं उनकी वेषभूषा ही सब कुछ बयां कर रही थी। वहीं परिणीती ने अब प्रियंका-निक की शादी में अपने होने वाले विदेशी जीजा के जूते चुराने की बात कह कर इस बात पर मुहर लगा दी है कि इनकी शादी हिंदू रीतियों से ही होगी। फिलहाल अब तक ऐसी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है कि प्रियंका-निक हिंदू रीतियों से ही शादी करेगें। हो सकता है वो वेस्टर्स और हिंदू दोनों रिवाजों से शादी करें। हलांकि इस बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता पर परिणीती का ये ट्वीट देख कर तो कुछ ऐसा ही लग रहा है।जब परिणीती हुईं इमोशनलप्रियंका-निक की सगाई के बाद परिणीती चोपडा़ ने एक पोस्ट अपने फैंस से साझा किया था। इस पोस्ट में परिणीती ने लिखा, 'जब हम बच्चे थे तो मैं और मिमि (प्रियंका) दीदी घर-घर खेला करते थे। हम अपने इमैजनरी हस्बैंड्स को चाय बना कर पिलाते थे। हमे बचपन से ही प्यार के मैजिक पर भरोसा था और अब प्रियंका ने अपना परफेक्ट मैन ढूंढ़ लिया है। होप कि मुझे भी मेरा परफेक्ट मैन जल्द ही मिल जाएगा। आप दो तरह से किसी भी लड़के को परख सकते हैं कि वो परफेक्ट है कि नहीं। उसके साथ लंच या डिनर टेबल पर बात करके या फिर उसके साथ घूम-फिर के। मैंने ये दोनों ही बातें निक के साथ करके देखी हैं और मैंने पाया कि वो प्रियंका के लिए परफेक्ट हैं।'

प्रियंका चोपडा़ ही नहीं इन बॉलीवुड एक्ट्रेस को भी मिल गया विदेशी दूल्हाइस वजह से 'भारत' की शूटिंग बीच में छोड़ देश वापस लौट सकते हैं सलमान!

Posted By: Vandana Sharma