जानकारी है कि टीवी एक्‍टर शारदा कीकू ने गिरफ्तारी के बाद हाथ जोड़कर दर्शकों व अन्‍य लोगों से माफी मांगी है। गिरफ्तारी के बार कीकू ने कहा कि अगर उन्‍होंने किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम किया हो तो वह उसके लिए हाथ जोड़कर माफी मांगते हैं। गौरतलब है कि डेरा सच्‍चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम का मजाक उड़ाने के आरोप में पुलिस ने उनको बुधवार को कीकू को गिरफ्तार कर लिया।

कीकू ने कहा
कीकू ने ये भी कहा कि उनका इरादा किसी की भी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था। उन्होंने कहा कि वह माफी मांगते हैं। वह तो सिर्फ स्क्रिप्ट को फॉलो कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एक्टिंग के समय अगर कुछ आपत्तिजनक शब्द होते हैं तो चैनल की तरफ से उनको एडिट कर दिया जाता है। इस बात की तो जिम्मेदारी चैनल की बनती है।
स्क्रिप्ट को करते हैं फॉलो
वह बोले कि वह एक कलाकार हैं। उन्हें बताया कि उनको क्या करना है। उन्हें इसके लिए स्क्रिप्ट दी जाती है। उन्हें गेटअप दिया जाता है। उन्हें कपड़े दिए जाते हैं। उनको इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि उनका एक्ट किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। उन्होंने कहा कि वह पहले भी इसके लिए लोगों से माफी मांग चुके हैं।
दिया ऐसा तर्क
उन्होंने इस बात का भी तर्क दिया कि जितनी पूजा पाठ उनके घर में होती है, शायद ही कहीं हो पाती हो। उनके पिताजी सुंदरकांड का पाठ करते हैं, मां दिन में दो बार मंदिर जाती है। ऐसे में किसी की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के बारे में वह सोच भी नहीं सकते हैं। वह खुद भी धार्मिक प्रवृत्ति के हैं।

inextlive from Bollywood News Desk

 

Posted By: Ruchi D Sharma