अंकशास्त्र में मूलांक आठ का स्‍वामी ग्रह होता है शनि इसलिए मूलांक 8 के व्यक्तियों पर शनि की विशेषताओं का विशेष प्रभाव होता है। किसी भी महीने की 8 17 और 26 जन्‍म लेने वालों का मूलांक 8 होता है। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे लोग यदि अपना विकास करें तो संत हो सकते हैं और नीचे गिरने लगें तो कुशल अपराधी भी बन सकते हैं। मतलब अपने लक्ष्‍य पर वो सर्वश्रेष्‍ठ बन कर ही पहुंचना चाहते हैं।

मूलांक आठ की विशेषतायें
1- मूलांक 8 का स्वामी ग्रह शनि हैं और ऐसे लोग प्रायः कम बोलने वाले होते हैं। इन्हें अन्तर्मुखी प्रवृति का भी कह सकते हैं।
2- बेहद गंभीर और शांत प्रकृति के होते हैं और हर बात को गंभीरता से सोचते हैं।
3- आमतौर पर निराश नहीं होते और धमी गति से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहते हैं।
नंबर 7 बोले तो जेम्स बॉन्ड, सत्य को हर कीमत पर खोज निकालने वाला
4- इनको धन संग्रह करने की आदत होती है इस कारण इनकी आर्थिक स्थिति अच्छी होती है।
5- हालाकि शिक्षा के क्षेत्र में इन्हें संघर्ष करना पड़ता है पर आत्मविश्वास के सहारे ये उच्च शिक्षा प्राप्त कर लेते हैं। इसी वजह से जीवन में कामयाब भी होते हैं।
मूलांक आठ की कमियां
1- कई बार इनको काम का क्रेडिट नहीं मिलता जिससे ये बेहद दुखी हो जाते हैं क्योंकि काम तो ये करते है परन्तु क्रेडिट कोई और ले जाता है।
2- ऐसे लोगों का ध्यान अगर भटक जाये तो इनकी पढ़ाई लिखाई पूरी होना मुश्किल हो जाती है अत इन्हें ध्यान केंद्रित करने की बहुत जरूरत होती है। इन लोगों को डिप्रेशन से बचना चाहिए क्योंकि निराशा में यह कुछ भी गलत कर सकते हैं।

3- ऐसे लोग जिद्दी होते हैं जिसके चलते परिवार से मतभेद होने लगता है। प्रेम संबंधों में स्थायित्व की कमी होती है। शादी में भी देर हो सकती है और पार्टनर से मनमुटाव बना रह सकता है।
Numerology : विलक्षण प्रतिभा के धनी होते हैं नंबर सिक्स वाले
4- मूलांक 8 वाले अक्सर रोगों से परेशान रहते है। इनको किडनी, आंतो, फोड़े फुंसी, रक्त सम्बंधित और गठिया जैसी बीमारियों के होने का खतरा रहता है। इसके अलावा इन्हें लिवर, श्वसन-तंत्र , पेट और त्वचा सम्बंधित रोग भी परेशान कर सकते हैं।
5- मूलांक 8 वाले शंकालू और कन्फ्यूज स्वभाव वाले होते हैं। इनमें चालाकी का भाव भी होता है और जब किसी पर क्रोधित हो जाते हैं, तो उन्हें कुछ नहीं सूझता और बदला लेने के लिए के लिए उतावले हो जाते हैं।  
मूलांक आठ के लिए शुभ चीजें
1- इस मूलांक वाले व्यक्ति 8, 17, 26 और शनिवार के दिन अपना नया काम शुरू करें तो शुभ होता है।
2- इनके लिए गहरा काला और नीला रंग शुभ होता है।
Numerology : नंबर फाइव बोले तो पर्सनालिटी में डाइनेमिक पंच और थोड़ा सा रिस्क
3- इनके लिए 4 शुभ अंक है और आयु का 8, 13, 17, 22, 26 और 44वां वर्ष शुभ होता है।
मूलांक आठ के मशहूर व्यक्ति
संत तुकाराम जी, राजगोपालाचार्य, शेख मुर्जीबुरहमान, माओत्सेतुंग, जार्ज बर्नार्ड शा, डा. जाकिर हुसैन और हैदर अली मूलांक आठ के कामयाब और प्रसिद्ध व्यक्ति हैं।

Spiritual News inextlive from Spirituality Desk

Posted By: Molly Seth