फिल्म डैडपूल 2 का हिंदी ट्रेलर सोमवार को रिलीज किया जा चुका है। बॉलीवुड के 'अलाउद्दीन खिलजी' रणवीर सिंह इस फिल्म के हिंदी वर्जन में अपनी आवाज देंगे। फिल्म में रणवीर सिंह डैडपूल के 'सुपरहीरो' के लिए अपनी आवाज डब की है। वैसे भी किसी भी हॉलीवुड फिल्म के हिंदी वर्जन में अपने मनपसंद सुपरहीरोज की आवाज अपनी भाषा में सुनना लोगों को काफी पसंद है। चलिए जानते हैं डैडपूल के सुपरहीरो की आवाज डब करने का मौका रणवीर सिंह को ही क्यों मिला।


रणवीर सिंह ने फिल्म में की इनकी डबिंगमुंबई, (आईएएनएस)। बॉलीवुड फिल्मों में अपने अभिनय और अजीब हरकतों के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर रणवीर सिंह ने डैडपूल 2 के हिंदी वर्जन में अपनी आवाज दी है। फिल्म डैडपूल के दीवाने तो सिनेमाघरों में फिल्म देखने पहुंचेंगे ही। रणवीर सिंह ने फिल्म में आवाज दी है ये फैक्टर भी फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा असर डाल सकता है। रणवीर सिंह हॉलीवुड फिल्म डैडपूल 2 में रेयान रेनॉल्ड्स के हिंदी वर्जन की आवाज बने हैं। फिल्म में एवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर के थानोस भी नजर आएंगे। क्यों चुना गई रणवीर सिंह की आवाज
रणवीर सिंह ऐसे एक्टर हैं चाहें कहीं भी जाएं उनकी अजीब हरकतें उन्हें लोगों के बीच फोकस में रहते हैं। रणवीर की यही अजीब हरकतें और उछल कूद उनके कैरेक्टर को फिल्म के लीड कैरेक्टर से मैच करती है। फिल्म की कहानी एक ऐसे सुपरहीरो पर आधारित है जो थोडा़ सा सरफिरा है। रणवीर सिंह और फिल्म के सुपरहीरो बने रेयान रेनॉल्ड्स की हरकतें काफी हद तक मिलती जुलती हैं। बता दें कि 'सुपरहीरो' रेयान रेनॉल्ड्स की भूमिका मार्वल की कॉमिक कैरेक्टर पर आधारित है। फिल्म में रणवीर सिंह की आवाज होने का खुलासा खुद फॉक्स स्टार स्टूडियो के सीईओ विजय सिंह ने कियाडैडपूल 2 में नजर आएंगे ये भीफिल्म डैडपूल 2 में मार्वल्स के नए सुपरहीरो नजर आने वाले हैं। डैडपूल 2 डैडपूल से भी ज्यादा लोगों को पसंद आने वाली है। फिल्म में एवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर के थानोस यानी की जोश ब्रोलिन भी नजर आएंगे। एवेंजर्स की तरह इस फिल्म में भी वो विलेन के रूप में नजर आने वाले हैं। फिल्म में इनके अलावा जूलियन डेनिसन, मोनेका बकारिन, जैजी बीट्ज और टीजे मिलर भी दिखेंगे। डेविड लेच के निर्देशन में बनी फिल्म डैडपूल 2 सिनेमाघरों में 18 मई को रिलीज की जाएगी। रणवीर सिंह चार्ली चैप्लिन बन कर रहे अजीब हरकतें, वीडियो देख रोक नहीं पाएंगे हंसीतो क्या शादी के बाद विराट और अनुष्का के पडो़सी बन जाएंगे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण

Posted By: Vandana Sharma