अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए आप कड़ी मेहनत करेंगे। काफी समय से लंबित पड़े कार्यों को निपटाने के लिए आपको अत्यधिक परिश्रम करने की जरूरत होगी। वैसे आप वृश्चिक राशि वाले इस बात से अनजान नहीं हैं। आप अपनी मेहनत से जीवन में नई शुरुआत कर सकते हैं। भौतिक सहूलियतों के बजाय निजी जीवन की उपलब्धियां आपके लिए अधिक महत्वपूर्ण होंगी। साहस की भावना जोखिम उठाने का जज्बा खुद के जीवन को दांव पर लगा देना आदि आपकी खूबियां हैं। लिहाजा आप कई मामलों में अपने साहस का परिचय देंगे। आप उच्च शिक्षा और अनुसंधान के लिए समय निकालेंगे। कमाई के नए साधनों की तलाश करेंगे और नए संबंधों को मजबूत बनाने की कोशिश करेंगे। आप वास्तव में लोगों के साथ सार्थक बातचीत करने और उनके साथ संवाद स्थापित करने की जरूरत महसूस करेंगे ताकि संबंध स्थाई हो सकें। इसके साथ ही इस महीने किसी दुर्गम स्थान की यात्रा भी संभावित है।


January, 2018


अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए आप कड़ी मेहनत करेंगे। काफी समय से लंबित पड़े कार्यों को निपटाने के लिए आपको अत्यधिक परिश्रम करने की जरूरत होगी। वैसे आप वृश्चिक राशि वाले इस बात से अनजान नहीं हैं। आप अपनी मेहनत से जीवन में नई शुरुआत कर सकते हैं। भौतिक सहूलियतों के बजाय निजी जीवन की उपलब्धियां आपके लिए अधिक महत्वपूर्ण होंगी। साहस की भावना, जोखिम उठाने का जज्बा, खुद के जीवन को दांव पर लगा देना आदि आपकी खूबियां हैं। लिहाजा आप कई मामलों में अपने साहस का परिचय देंगे। आप उच्च शिक्षा और अनुसंधान के लिए समय निकालेंगे। कमाई के नए साधनों की तलाश करेंगे और नए संबंधों को मजबूत बनाने की कोशिश करेंगे। आप वास्तव में लोगों के साथ सार्थक बातचीत करने और उनके साथ संवाद स्थापित करने की जरूरत महसूस करेंगे ताकि संबंध स्थाई हो सकें। इसके साथ ही इस महीने किसी दुर्गम स्थान की यात्रा भी संभावित है।March, 2018

आपके खर्चे बढऩे की संभावना है, लेकिन खर्च के अनुरूप आपकी आय में भी इजाफा होगा। लिहाजा इस मामले में आपको किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। व्यापार में सफलता और नए उद्यमों या परियोजनाओं के शुभारंभ से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। इस महीने आप सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे, पार्टी करेंगे, परिवार के साथ यात्रा पर जाएंगे और व्यापारिक दौरे भी करेंगे। यानी कुल मिलाकर कई मोर्चों पर आपके लिए यह अच्छा समय होगा। आप दो स्तरों पर नए सिरे से काम करेंगे। पहला- इस दुनिया में मौजूद घर व घरेलू चिंताओं, कार्यालय की दिनचर्या व उसकी मांगों, व्यापारिक प्रतिबद्धताओं पर ध्यान देंगे और दूसरा- आध्यामिक स्तर पर आप उच्च चेतना की दुनिया में विचारशील, आत्मनिर्भर व ध्यानशील होंगे। वास्तव में आप हंसमुख हैं और जीवन को उसकी संपूर्णता के साथ स्वीकार करते हैं। आप जिंदगी की दोनों नावों, व्यक्तिग व व्यावसायिक, पर कुशलतापूर्व सवारी करेंगे।May, 2018

आपको अपने परिवार और प्रियजनों से अपनी रचनात्मक प्रतिभाओं और क्षमताओं को लेकर काफी प्रशंसा मिलेगी। इस महीने आपको जीवन के हर स्तर पर खुशी और संतुष्टि की प्राप्ति होगी। सामाजिकता, आतिथ्य सत्कार और पार्टियां इस महीने भी जारी रहेंगी। हां, कई प्रकार की मांगों को पूरा करने के लिए आपकी आय के बंटने से आपको धन की थोड़ी कमी का सामना करना पड़ेगा। हालांकि अंत में सभी काम कुशलता से पूरे होंगे और वित्तीय मामले भी बेहतर हो जाएंगे। कुल मिलाकर आपको किसी प्रकार की कमी का अहसास नहीं होगा। आपके मूल्यों में अचानक से कुछ उलटफेर भी होगा। आपके लिए अपना परिवार, निजी मूल्य, सामाजिक कत्र्तव्य और प्रतिबद्धताएं सभी महत्वपूर्ण हैं। आपकी सार्वजनिक छवि और मूल्यों में भी सुधार होगा। जो लंबित मामले आपको सता रहे हैं या आपके परिवार के लिए चिंता और तनाव पैदा करते हैं, इस महीने स्वत: सुलझ जाएंगे। वित्तीय और आध्यात्मिक दोनों स्तर पर आप सक्रिय होंगे। आपकी मानसिक और आध्यात्मिक ताकत निधि बढ़ाने, पूंजी निर्माण करने, वित्तीय नियंत्रण और बेहतर प्रबंधन में सहायक होगी। धीमी लेकिन स्थिर प्रगति आपके लिए बेहतर है।July, 2018
आप जुलाई भर में नियमित रूप से प्यार पाने और बांटने वाले हैं। वित्तीय और भौतिक सहायता के रूप में देनदारी ठोस रूप ले सकती है। हो सकता है आपको किसी की समस्याओं को सुलझाने, किसी विवाद में दूसरे का समर्थन करने और मुश्किल समय में उनकी देखभाल करने का अवसर मिले। हालांकि आपके भीतर यह गुण पहले से विद्यमान है। यह न केवल आपको दूसरों से जोड़ता है, बल्कि आपको समाज में सम्मान भी दिलाता है। प्रियजनों, मित्रों, माता-पिता, यहां तक कि पड़ोसी और समुदाय से भी आपको सम्मान प्राप्त होगा। आप अपने स्वयं के इरादों, मूल्यों और उपलब्धियों का मूल्यांकन करेंगे। आप अपनी धारणाओं को बदलेंगे, साथ ही आपकी आय में भी बढ़ोतरी होगी। वास्तव में यह धन और विविध हित होंगे, जिनको अब आप खुलकर प्रदर्शित करेंगे। परिवार और घर आपकी पहली प्राथमिकता है और हमेशा रहेगी।September, 2018आपकी सभी चिंताएं और तनाव फिर से उभरने लगेंगे। काम का बढ़ा हुआ बोझ और घरेलू समारोह तथा सम्मेलन इसे और भी बढ़ाएंगे। आप अपने घर में निर्माण, मरम्मत, विस्तार, नवीनीकरण भी कर सकते हैं। आपके पास जितना भी समय बचा है, आपको सभी काम उसी में निपटाने हैं। आपकी अच्छी और शक्तिशाली स्थिति इसमें चमत्कार का काम करेगी। इसका लाभ आपको ध्यान, प्रार्थना और शांति के रूप में भी प्राप्त होगा। काम और घरेलू परिदृश्य में बेहतर संतुलन होगा। आपकी दक्षता बढ़ेगी इसीलिए समय के साथ-साथ स्वाभाविक रूप से आपको उपलब्धियां भी प्राप्त होती जाएंगी। उन जरूरतमंदों की मदद करेंगे। आपकी मूल सोच और कौशल के साथ ही आपके बच्चों की प्रतिभाओं के प्रकाशमान होने का समय आ गया है। आपको पारिवारिक चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। आपका बेटा करियर की दिशा में कदम आगे बढ़ाएगा।November, 2018
चाहे जो भी हो, आपके सभी प्रयास सफल होंगे। आपकी शांतचित्तता, मन की शांति और मानसिक शांति दूसरों को ईष्र्या से भर देगी। आप जो भी संघर्ष करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपको अत्यधिक ध्यान देने की जरूरत है। काम से संबंधित मामले, नए उद्यम, साझेदारी और परियोजनाओं से जुड़े काम आप सुव्यवस्थित, बुद्धिसंगत ढंग से करेंगे। आपका समुदाय और समाज भी आपकी देखभाल, ध्यान, मदद, सलाह व सहायता से लाभान्वित होंगे। शायद आपने पहले कभी भी इतने सम्मान और प्यार का अनुभव नहीं किया होगा, जो इस महीने आप करेंगे। आपको भौतिक और आध्यात्मिक दोनों रूपों में मुनाफा होगा। हालांकि इसमें धन के मामले पहले आते हैं। आपको संयुक्त धन, पंूजी, ऋण यहां तक कि घरेलू खर्चों को भी निपटाना होगा तभी सारी चीजें आसानी से हो पाएंगी। इसके अलावा कानूनी मुद्दों  और विरासत संबंधी मामलों पर भी आपको ध्यान देने की जरूरत होगी। आप व्यक्तिगत और व्यावसायिक मामले में संतुलन बनाने की कोशिश करेंगे।

Posted By: Satyendra Kumar Singh