भारतीय उद्योगपति विजय माल्या एक बार प्रत्यर्पण मामले की सुनवाई को लेकर चर्चा में हैं। भारत में धोखाधड़ी और मनी लांड्रिंग के आरोपी माल्या इन द‍िनों लंदन में हैं। व‍िजय माल्‍या का व‍िवादों से गहरा नाता है। वह कभी अपनी ब‍िजनेस स्‍ट्रेटजी तो कभी अपनी पर्सनल लाइफ और लव अफेयर्स की वजह से चर्चा में रहते हैं। वैसे तो माल्‍या की लाइफ में लड़क‍ियों की कमी नहीं रही लेक‍िन ये हैं वो तीन खूबसूरत मह‍िलाएं ज‍िनकी खूबसूरत पर इस कदर फ‍िदा हुए क‍ि उनके साथ लंबे समय तक रहे....


माल्या की लाइफ में कई लड़कियां विजय माल्या आज भले ही लंदन में हैं लेकिन उनका जन्म भारत में 18 दिसम्बर, 1955 को हुआ है। माल्या बिजनेस किंगफिशर एयरलाइंस के अध्यक्ष व उद्योगपति विट्ठल माल्या के बेटे हैं। लैविस लाइफस्टाइल, नाइटलाइफ जीने वाले माल्या की लाइफ में तमाम लड़कियां रहीं हैं। छोड़ दिया पहली पत्नी का साथसमीरा त्याबजी के प्यार में डूबे विजय माल्या ने 1986 में इनसे शादी रचा ली। दोनों एक दूसरे के साथ एक खुशहाल जिंदगी जी रहे थे। इन्हें 1987 में एक बेटा सिद्धार्थ माल्या भी हुआ लेकिन वक्त के साथ यह रिश्ता डगमगा गया था। रेखा भी पहले से शादी शुदा थीं


विजयको जहां बेटे के रूप में पहले से सिद्धार्थ था वहीं रेखा माल्या के पिछली शादी से लैला और कबीर नाम के दो बच्चे थे। जिन्हें विजय ने पिता का प्यार देने का वादा किया था। विजय और रेखा माल्या के लेयन्ना और तान्या नाम के भी दो बच्चे हुए। लंदन में भी साथ रह रहीं पिंकी

पिंकी लालवानी और विजय माल्या की शादी की खबरें भी आई हैं। हालांकि इनकी पुष्टि नहीं हुई है। इन दोनों के 2011 से लाइव इन में रहने की खबरें भी आई हैं। कई न्यूज वेबसाइट ने यह भी दावा किया पिंकी अब भी लंदन में माल्या के साथ रह रही है।बेटे के लिए पिता ने चलाई 1900 किलोमीटर साइकिल, वजह जान छलक आएंगे आंसू

Posted By: Shweta Mishra