सिर्फ हिंदी फिल्मों में ही नहीं अपनी कला का प्रदर्शन यूएस और जापान में दिखान वाली और 100 से भी ज्यादा साल बॉलीवुड में अभिनय करने वाली एक्ट्रेस जोहरा सहगल का आज बर्थ डे है। जोहरा एक एकट्रेस होने के साथ-साथ डांसर और कोरियोग्राफर भी रहीं। यहां जानें उनकी जिंदगी से जुडी़ ये 10 बातें...


1. जोहरा सहगल का जन्म 27 अप्रैल साल 1912 में यूपी के सहारनपुर में एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। उस जमाने मुस्लिम परिवार में पली बढी़ होने के बावजूद जोहरा ने एक हिंदू लड़के से शादी की थी जो उनसे उम्र में आठ साल छोटा था। उदय शंकर डांस ग्रुप में जोहरा और उनके पति ने साथ काम किया। 2. जोहरा की पढा़ई की बात करें तो उन्होंने अपनी पढा़ई क्वीन मैरी कॉलेज से पूरी की। बता दें की जोहरा के कॉलेज में पर्दा रखना अनिवार्य था। फिर साल 1930 में जोहरा जर्मनी चली गईं, वहां जाकर उन्होंने मॉर्डन डांस की शिक्षा ली।3. बता दें कि जोहरा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर एक्ट्रेस नहीं की थी बल्कि एक डांसर के रूप में की थी। जोहरा ने साल 1935 से अपने करियर की शुरुआत बतौर डांसर उदय शंकर जी के साथ की।


4. अपने करियर की शुरुआत भले ही जोहरा ने बतौर डांसर की हो पर मालूम हो कि साल 1946 में जोहरा ने बतौर एक्ट्रेस पहली फिल्म धरती के लाल में अभिनय किया था। जोहरा का फिल्म सफर बाकी एक्ट्रेसेज के फिल्मी सफर से बिल्कुल उलट है। उनकी जवानी के दिनों की फिल्मों से ज्यादा उन्हें उनके नानी-दादी के किरदार के लिए याद किया जाता है।  

9. कहा जाता है कि 80 साल की उम्र में उन्होंने कैंसर जैसी लाइलाज बीमारी को हराया और काफ जिंदादिली के साथ अपनी जिंदगी जी। बता दें की जोहरा ने लगभग 102 साल की उम्र तक अपना जीवन अच्छे से गुजारा फिर साल 2014 में दुनिया को अलविदा कह दिया। 10. जोहरा ने अपने जीवन में कई फिल्में कीं और अपने बेहतरीन अभिनय से आज भी याद की जाती हैं। साल 1998 में जोहरा को पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया। फिर साल 2010 में उन्हें पद्मविभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बाद में 10 जुलाई साल 2014 में वो इंडस्ट्री और दुनिया को हमेशा के लिए छोड़ कर चली गईं। बर्थ डे : ऐसा रहा मौसमी चटर्जी का फिल्मी सफर, महज 14 साल की उम्र में की थी पहली फिल्मबर्थ डे : इस तरह अरिजीत सिंह अपने गानों से बने टूटे दिलों की आवाज, इनके बारे में ये बातें जान लें आज

Posted By: Vandana Sharma