पंजाब नेशनल बैंक ने 11500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में नीरव मोदी का नाम प्रमुखता से सामने आया है। तभी से सीबीआई और ईडी के रडार पर वे आ गए हैं। उनने उनके ठिकानों पर छापेमारी चालू है। सोशल मीडिया में नीवर मोदी ट्रेंड करने लगे हैं। उनके चाहने वालों की फेहरिश्‍त में दुनिया के बड़े-बड़े घराने हैं। ताजातरीन धोखाधड़ी से फेमस हुए नीरव का ग्‍लैमर और धनकुबेरों से पुराना रिश्‍ता है। आइए जानते हैं हॉलीवुड से लेकर देश के अरबपति बीवियों से उनका क्‍या कनेक्‍शन है।


नीरव मोदी नाम है हीरे के एक बड़े ब्रांड का48 साल के नीरव मोदी के नाम से ही हीरों का एक बड़ा ब्रांड का भी नाम है। हीरा कारोबारी मोदी मशहूर डायमंड ब्रोकर परिवार से संबंध रखते हैं। उनका परिवार बेल्जियम एंटवर्प शहर में फेमस है। बेल्जियम के एंटवर्प शहर को दुनिया का डायमंड कैपिटल भी कहा जाता है। अब आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उनके फेमस और ग्लैमर वर्ल्ड से जुड़े होने में यह तथ्य भी एक खास वजह है।बेमन से डिजाइन कर दी थी पहली ज्वैलरी
नीरव मोदी को ज्वैलरी डिजाइन में कोई खास रुचि नहीं थी। वे अपने परिवार के इस काम को नहीं करना चाहते थे। फिर भी एक बार उन्होंने एक ज्वैलरी डिजाइन कर दी। बस फिर क्या था न चाहते हुए भी नीरव को इस पेशे में ही अपना करियर बनाना पड़ा। एक बार जब उन्होंने इस क्षेत्र में कदम रखा तो फिर पीछे मुड़ कर नहीं देखा। वे आगे बढ़ते चले गए और दुनिया में मशहूर होते चले गए।हॉलीवुड से लेकर अरबपतियों के लिए गहने


नीरव मोदी के डिजाइन किए हीरे के गहने दुनिया में इतने मशहूर हो गए कि हॉलीवुड की एक्ट्रेस से लेकर देश के अरबपति की बीवियों तक उनके गहनों की पहुंच हो गई। अकसर वे एक्सक्लूसिव सिर्फ एक क्लाइंट के लिए भी गहने डिजाइन करते हैं। यही वजह है थी कि उनके गहनों के बाजार में दुनियाभर में एक अलग पहचान बन गई। उनके गहने हॉलीवुड ही नहीं बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस तक पहनती हैं। अमीरों की बीवियां भी उनसे गहने डिजाइन करवाती हैं।डिजाइन किया था गोलकोंडा नेकलेसनीरव मोदी के डिजाइन किए गहनों में एक गोलकोंडा नेकलेस था जिसे 2010 में नीलाम किया गया था। नीलामी में वह नेकलेस 16.29 करोड़ रुपये में बिका था। नीरव का ही डिजाइन किया गया एक नेकलेस 2014 में 50 करोड़ रुपये में नीलाम हुआ था। नीरव के पास 12 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति है। उनकी फायरस्टार डायमंड और नीरव मोदी नाम से दो कंपनियां हैं। उनकी कंपनी डेढ़ सौ अरब रुपये के आसपास की हैं।भारत के 84वें सबसे अमीर व्यक्ति

फोर्ब्स की 2017 की सूची के अनुसार, वे भारत में 84वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। अब जो भी चीजें सामने आ रही हैं उसके अनुसार नीरव का न सिर्फ नाम बदनाम हुआ है बल्कि वे बैंकिंग सिस्टम की बीमार हालत के लिए खलनायक के तौर पर देखे जा रहे हैं। सोशल मीडिया में इस डायमंड किंग को लोग जमकर कोस रहे हैं। अब इससे उनके कारोबार पर क्या असर पड़ता है यह देखने वाली बात होगी।

Posted By: Satyendra Kumar Singh