आज यानी रविवार को एक्टर मिलिंद सोमन 28 साल छोटी गर्लफ्रेंड अंकिता से मुंबई के अलीबाग में शादी के बंधन में बंध गए हैं। कई दिनों से दोनों का रिश्ता उम्र को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ था पर दोनों ने एक दूसरे से शादी करके दुनिया को बता दिया की उम्र बस एक नम्बर है प्यार करने का पैमाना नहीं। लोग मिलिंद को तो जानते हैं पर उनकी पत्नी अंकिता को अब तक सिर्फ मिलिंद की गर्लफ्रेंड के तौर पर पहचान मिली है। यहां जानें अंकिता के बारे में हर बात...


1. 27 साल की अंकिता कंवर, मिलिंद की पत्नी का असली नाम नहीं है। उनका असली नाम है सुंकुस्मिता कंवर पर अभी तक उन्हें अंकिता के नाम से पहचान मिली और वो मिलिंद की 25 साल छोटी गर्लफ्रेंड के तौर पर जानी गईं। अब मिलिंद की बीवी के नाम से जानी जाएंगी। 2. अंकिता का जन्म गोवाहटी असम में हुआ। अंकिता के माता-पिता का नाम है निरंजना कंवर और नागेन कंवर। अंकिता ने साल 2013 में अपनी पहली नौकरी एयर ऐशिया के साथ की।3. अंकिता कंवर ने साल 2013 में एयर ऐशिया कंपनी के साथ अपने करियर की शुरुआत की। इस कंपनी में अंकिता बतौर कैबिन क्रू एक्सीक्यूटिव काम किया। फिलहाल वो दिल्ली में थीं  और अपनी शादी अलीबाग से की।


4. अंकिता कंवर ने अपनी पहली 10हजारी मैराथन मिलिंद के साथ साल 2015 में पूरी की थी। अंकिता कंवर कई भाषाएं जानती हैं जैसे हिंदी, बंगाली, असमी और फ्रेंच। अंकिता को घूमना फिरना, रनिंग, पढ़ना और तैराकी करना काफी पसंद है।

5. हाल ही में अंकिता और मिलिंद ने सगाई कर अपनी इंसटाग्राम पोस्ट के जरिये फैंस को अपनी सगाई की जानकारी दी और फिर कुछ दिन बाद अपनी शादी की डेट का भी ऐलान किया। जब से इनकी शादी का ऐलान हुआ है तभी से दोनों सुर्खियां बटोर रहे हैं और लाइमलाइट में हैं।6. बता दें कि अंकिता 27 साल की हैं तो मिलिंद 52 साल के। दोनों के बीच काफी ऐज गैप है जिसे लेकर दोनों अक्सर ट्रोल होते रहते हैं पर खास बात ये है की दोनों अपने फैंस को ट्रोलिंग के वक्त अपने तरीके से डील कर ले जाते हैं। 7. कहा जाता है कि अंकिता और मिलिंद ने एक दूसरे को करीब चार सालों तक डेट किया और फिर 21 अप्रैल को शादी कर ली। खबरों के मुताबिक अंकिता मिलिंद से पहली बार साल 2015 में मिलीं जब दोनों एक साथ 10 हजारी मैराथन का हिस्सा बने थे। 8. खबर है कि मिलिंद की पहली शादी महज तीन साल ही चली। साल 2006 में मिलिंद ने फ्रांस की एक मॉडल और एक्ट्रेस माइलिन जंपानोई से शादी की थी। यह शादी ज्यादा समय तक नहीं टिक पाई और सिर्फ तीन साल में ही टूट गई यानी की 2009 में। 28 साल छोटी गर्लफ्रेंड से आज शादी करेंगे मिलिंद सोमन, सामने आई मेहंदी की तस्वीर28 साल छोटी गर्लफ्रेंड से शादी करेगा यह अभिनेता, 5 फिल्मी जोड़ियां जिनकी उम्र में है बड़ा फासला

Posted By: Vandana Sharma