जयराम ठाकुर आज हिमाचल प्रदेश के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कर चुके हैं। इस खास मौके पर जयराम अपने नि‍जी जीवन को लेकर भी चर्चा में बने हैं। यहां पढ़ें इनका कैसा है अपने पर‍िवार के साथ र‍िश्‍ता...


गरीबी बेहद करीब से देखी6 जनवरी 1965 को मंडी जिले के टांडी में एक कृषि परिवार में जयराम ठाकुर का जन्म हुआ था। इन्होंने गरीबी बेहद करीब से देखी है। जयराम ठाकुर ने अपने परिवार को काफी संघर्ष के बल पर आगे बढ़ते देखा है। पढने के लिए प्रोत्साहित कियाजयराम बचपन से ही पढ़ने में काफी तेज रहे हैं। ऐसे में कभी इनके पिता जेठूराम और बिक्रमू देवी ने इन्हें पढाई छोड़ने के लिए नहीं कहा। इनके माता पिता ने हमेशा इन्हें पढ़ने और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। 14वें मुख्यमंत्री के रूप में चुने गए इतना ही नहीं जयराम मंडी संसदीय सीट से लोकसभा उपचुनाव लड़ने के साथ ही ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग का कार्यभार भी संभाल चुके हैं। अब वह हिमाचल प्रदेश के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में चुने गए हैं।


पिता के रूप में बेहद सरल स्वभावजयराम ठाकुर की पत्नी साधना पूर्व एबीवीपी सदस्य होने के साथ ही एक डॉक्टर हैं। इनकी दो बेटियां भी हैं। जयराम ठाकुर अपनी पत्नी और बेटियों के साथ दोस्ताना व्यवहार करते हैं। पिता के रूप में यह बेहद सरल हैं। मां को बहुत प्यार करते हैं जयराम

जयराम के पिता अब इस दुनिया में नही हैं। जयराम अपनी मां को बहुत प्यार करते हैं। वहीं उनकी मां कहती हैं कि जयराम सिर्फ अपनों के साथ ही नहीं बल्कि हर किसी के साथ अच्छा व्यवहार करने की कोशिश करते हैं।ऐसे हुआ था CM जयराम ठाकुर का साधना से गठबंधन, यहां पढ़ें उनका कर्नाटक और राजस्थान कनेक्शन

Posted By: Shweta Mishra