आज Sonakshi Sinha का Birthday है। अपने इस खास दिन पर पार्टी करते समय उनके मेन्यु में एक बात का वो पूरा ख्याल रखेंगी कि उसमें कोई नॉनवेजिटेरियन डिश शामिल ना हो। जाने क्या हैं उनके शाकाहारी बनने की वजह।

ये भी है फायदा
फिल्म 'दबंग' में डेब्यु करने से पहले सोनाक्षी बेहद मोटी थीं और मूवी में गांव की लड़की के रोल में फिट होने के लिए उनको 30 किलो वजन कम करना पड़ा था। बाद में खुद को मेंटेन रखने में वेजिटेरियन खाने ने उनकी काफी मदद की। पहले उनका वजन 90 किलो था, इसे कम करने में उन्हें करीब 2 साल का समय लगा। दबंग रिलीज होने के बाद अपनी खूबसूरत फिगर का ईनाम मिला और उस साल उन्हें मैक्सीम मैग्जीन के इंडियन अंक में कवर गर्ल बनने का चांस मिला।


साईज जीरो नहीं पसंद
वैसे सोनाक्षी बाकी एक्ट्रेस की तरह साइज जीरो के फेवर में नहीं हैं। उन्होंने एक बार कहा था कि वे फिल्मों काम से पहचानी जाना पसंद करेंगी फिगर के लिए नहीं।


खाना है पसंद
अगर इस वजह से आपको लगता है कि सोनाक्षी खाने की बहुत शौकीन नहीं होंगी तो ऐसा नहीं है। उन्हें भारतीय और थाई खाना बेहद पसंद है, कभी-कभी तो वे जंक फूड खाने का मौका भी निकाल लेती हैं।


जानवरों से प्यार भी है वजह
सोनाक्षी को जानवरों से बेहद प्यार है, ये भी एक कारण है उनके वेजिटेरियन होने की। वे पेटा के एक कैम्पेन, जिसमें कुत्तों और बिल्लियों को गोद लिए जाने और उनकी नसबंदी का समर्थन किया गया था, में भी शामिल हुई थीं।

Posted By: Molly Seth