शादीशुदा महिला के लिए मंगलसूत्र का महत्व बयान नहीं किया जा सकता चाहे वो कितना भी सस्ता हो या फिर कितना भी मंहगा। क्या आप जानते हैं कि शादी के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ऐश्वर्या राय और शिल्पा शेटी जो मंगलसूत्र पहनती हैं उसकी कीमत कितनी होगी। चलिए आपको बता ही देते हैं।


अनुष्का शर्मा   भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली व बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा 11 दिसंबर, 2017 को परिणय सूत्र में बंधे। शादी के बाद अनुष्का शर्मा जो मंगलसूत्र पहनती हैं उसकी कीमत 52 लाख रुपए है। अनुष्का के इस मंगलसूत्र में डायमंड जडे़ हैं।  शिल्पा शेट्टीशिल्पा शेट्टी कई बार मंगलसूत्र गले में नहीं बल्कि कलाई में पहने नजर आती हैं। शिल्पा ज्यादातर मॉडर्न ड्रेसेज में दिखती हैं। कभी-कभी  ट्रेडिशनल आउटफिट में शिल्पा गले में मंगलसूत्र पहन लेती हैं। इनका मंगलसूत्र लगभग 30 लाख रूपए का है। शिल्पा और बिजनेसमैन राज कुन्द्रा ने 22 नवंबर, 2009 को शादी की थी।   करिश्मा कपूर
करिश्मा ने बिजनेसमैन संजय कपूर से 29 सितंबर, 2003 में शादी की थी। हालांकि की ये शादी टिक न सकी और दोनों ने एक-दूसरे से तलाक ले लिया। करिश्मा कपूर के मंगलसूत्र की कीमत 17 लाख रूपए है।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari