ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सुपर 30' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। वहीं उनको लेकर एक और खबर सामने आई है कि उन्होंने एक महिला को तीन लिपिस्टि गिफ्ट में दी है। चलिए जानते हैं ये महिला कौन है और ऋतिक ने उन्हें लिपिस्टिक गिफ्ट क्यों की...


कानपुर। ऋतिक ने एक महिला को लिपिस्टि गिफ्ट की है वो भी एक नहीं बल्कि तीन-तीन। सोचने वाली बात है उस महिला ने ऐसा क्या काम कर दिया जिससे खुश हो कर ऋतिक ने उन्हें तोहफे में लिपिस्टिक दे डाली है। पटना में रहने वाली अनामिका ऋतिक की इतनी बडी़ फैन हैं कि उन्हें खुश करने के लिए वो कुछ भी कर सकती हैं। चलिए जानते हैं कि अनामिका ने ऐसा क्या किया कि अपनी इस फैन से ऋतिक ने खुश हो कर उन्हें लिपस्टिक उपहार में दे दी। इस वजह से ऋतिक ने फैन को दी लिपिस्टिक
टीचर्स डे पर ऋतिक रोशन की 'सुपर 30' का पोस्टर जारी होते ही उनके फैंस उनके टीजर वाले लुक से काफी प्रभावित हुए। ऋतिक की इस बायोपिक फिल्म के पोस्टर के रिलीज होने पर उनकी पटना बेस्ड फैन अनामिका ने उनका 'सुपर 30' लुक लिपिस्टिक से पेज पर बनाया। उनका 'सुपर 30' का लुक अनामिका ने बना कर ट्विटर पर उसे पोस्ट किया और कैप्शन में लिखा, 'टू द सेक्सीएस्ट टीचर विद लव'। ऋतिक अनामिका की इस कलाकारी से काफी खुश हुए और उन्होंने तीन शेड्स की लिपिस्टिक गिफ्ट करने का फैसला ले लिया। ऋतिक ने ट्वीट कर अनामिक से क्या कहा आगे जानें। ऋतिक ने पोस्ट किया ये वीडियोऋतिक ने ट्वीट पर अनामिका से कहा, 'थैंक यू इस प्यारी तस्वीर के लिए। मैं आपको आपके ही तरीके से प्यार और सरप्राइज भेज रहा हूं। मुझे लगता है कि आपको भी मेरा तोहफा सरप्राइज करेगा।' इस पर अनामिका ने एक वीडियो पोस्ट कर गिफ्ट मिलने पर अपना हाल बताया। अनामिका ने कहा, 'हमें बहुत पसंद आया आपका प्यार और उपहार। सच कहुं तो सपना ही सच हो गया।' इसी के साथ अनामिका ने एक वीडियो भी पोस्ट किया जिसमें उन्होंने अपनी फीलिंग शेयर की है। 'भारत' एक्ट्रेस दिशा पटानी ने ऋतिक से अपने इस रिलेशन का किया खुलासा, देखते रह गए टाइगरऋतिक रोशन ने 'सुपर 30' के लिए किया शानदार बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन, ये बॉलीवुड स्टार्स भी नहीं हैं पीछे

Posted By: Vandana Sharma