सुशांत सिंह राजपूत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सोन चिडि़या' में व्यस्त हैं। कुछ दिनों पहले फिल्म का फर्स्ट लुक भी जारी कर दिया गया था। अब ग्लैमर वर्ल्ड से अपना ध्यान थोडा़ हटाने और रिलैक्श होने के लिए सुशांत ने भगवद् गीता पढ़ना शुरू कर दिया है। यहां जानें क्या है वजह...


इस वजह से सुशांत पढ़ रहे भगवद् गीताकानपुर। सुशांत सिंह राजपूत अपनी अपकमिंग फिल्म 'सोन चिडि़या' की रिलीज को लेकर काफी बिजी चल रहे हैं। इस बीच सुशांत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर साझा की है जिसमें भगवद् गीता और उसके श्लोक नजर आ रहे हैं। सुशांत भगवद् गीता पढ़ते हुए अपने पसंदीदा श्लोक को एक पन्ने पर लिख कर शेयर किए हैं। इसी के साथ सुशांत ने उस श्लोक का मतलब भी बताया है। सुशांत ने ये तस्वीर साझा करते हुए फैंस को श्लोक का सही अर्थ समझाया है। सुशांत भगवद् में इन दिनों इतना मन क्यों लगा रहे हैं ये कहना जरा मुश्किल है पर ऐसा लग रहा है कि वो अपने काम से कुछ समय का ब्रेक ले कर मन की शांती चाहते हैं।  'चंदा मामा दूर के' में आएंगे नजर


सुशांत की अपकमिंग फिल्म को इनसाई वेन्चर्स लेकर आ रहे हैं जो स्पेस, चांद और ब्रह्मांड के बारे में होगी।  इनसाई के को फाउंडर और बिजनेसमैन वरुण माथुर ने बताया कि, 'सुशांत ब्रह्मांड के बारे में जानने की रुची रखते हैं। सुशांत मून और स्पेस के साथ-साथ पूरे यूनिवर्स के बारे में जानना चाहते हैं। वो हर चीज जो उन्हें इन बातों को समझने में मदद कर सके वो उसे ट्राई करते हैं। इनसाई वेन्चर्स बहुत जल्द ही स्पेस पर आधारित एक फिल्म बनाने जा रहे हैं जिसमें सुशांत को अभिनय करना है।' सुशांत सिंह राजपूत की इस फिल्म का नाम होगा 'चंदा मामा दूर के'। 'सोन चिडि़या' में बने डकैतसुशांत सिंह राजपूत की जल्द ही सिनेमा घरों में आने वाली फिल्म 'सोन चिडि़या' में वो डकैत के किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म में सुशांत के अलावा भूमि पेडनेकर, मनोज बाजपेई, आशुतोष राणा और रणबीर सौरी भी अभिनय करते दिखेंगे। फिल्म का फर्स्ट लुक कुछ दिनों पहले जारी किया जा चुका है। इसमें सुशांत के साथ मनोज, आशुतोष और रणबीर तीनों डाकू बने नजर आ रहे हैं। जहां फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर देख कर मेल कलाकारों की भूमिका का पता चल रहा वहीं भूमि पेडनेकर के किरदार की अब तक कोई खबर नहीं है। फिल्म इसी साल रिलीज होगी।  सुशांत सिंह राजपूत बने डकैत, 'सोन चिडि़या' के फर्स्ट लुक के साथ रिलीज डेट भी हुई जारी

'एमएस धोनी' के सीक्वल में धोनी की जिंदगी का ये हिस्सा आएगा सामने, सुशांत ही होंगे लीड एक्टर

Posted By: Vandana Sharma