नए साल में मकर संक्रांति के साथ ही त्‍यौहारों की शुरुआत हो गई है। ऐसे शुभ मुहूर्त के मौके पर हर व्‍यक्ति अपने लिए एक लक्ष्‍य निर्धारित करता है। कि इस साल वह क्‍या-क्‍या काम करेगा। अगर आपने भी ऐसा ही कुछ नया करने की ठानी है तो उसमें सफल होंगे कि नहीं यह आप बेजन दारूवाला द्वारा बताए गए भविष्‍यफल पढ़कर जान सकते हैं। यहां आपको हर राशि के हिसाब से उनके 12 महीनों के भविष्‍य बताए गए हैं। तो आपका इनमें से कौन है पढ़ें पूरी स्‍टोरी....


मेष राशिसहस्राब्दी में गति वास्तव में बहुत तेज है। मेष राशि वाले आप इसके लिए तैयार हैं, लेकिन दूसरों के सपने को मत देखिए। आप अच्छी तरह से वित्तीय तरीकों को सीखें। आप खुद की, अपने परिवार की, घर की सही से देखरेख करेंगे। इन क्षेत्रों में आपकी व्यस्तता सक्रिय से भी अधिक होगी। इस अवधि में आपको व्यापार और आनन्द दोनों ही कारक प्रेरित करेंगे। व्यावसायिक साझेदारी के साथ साथ निजी संबंध भी समान रूप से महत्वपूर्ण होंगे।जानिये वृष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018मिथुन राशि


इस वर्ष आपको अपने स्वास्थ्य और वित्त का ध्यान रखना चाहिए। सकारात्मक पक्ष यह है कि पदोन्नति, काम के बेहतर अवसर, पालतू जानवरों, नौकरों और सहकर्मियों के साथ सुखद सम्बन्धों की अपेक्षा कर सकते हैं। भोजन और नियमित व्यायाम के प्रति सतर्कता एक सुखद आरामदायक जीवन की ओर आपको ले जाएगी। मिथुन राशि वाले अस्थिर और अक्सर मूडी होते हैं। वह अक्सर खुद के साथ ही मतभेद रखते हैं। दिमाग एक चीज की मांग करता है और दिल किसी विपरीत चीज की मांग करता है। यह दो बहुत ही भिन्न-भिन्न लोग होने के रूप में प्रकट होता है। हालांकि इस साल आप इसमें सामंजस्य बिठाने में काफी हद तक सफल होंगे।जानिये कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018सिंह राशिसिंह राशि वालों में एक सहज नाटकीय बोध होता है, और जीवन निश्चित रूप से उनका मंच है। कभी भी सिंह राशि वालों के विचारों और विश्वासों को बदलने पर तर्क मत कीजिए। आप सफल नहीं होंगे और सिंह राशि वाले आपसे नाराज हो जाएंगे। गणेश जी संकेत करते हैं कि किसी से नजदीकियां बढ़ेंगी। खासकर किसी महिला के प्रति। इस साल जितनी ज्यादा एडवेंचर की आप उम्मीद करते हैं, उससे ज्यादा आपको मिलेगा। आप काफी मजबूत हैं, लेकिन काम के साथ आपको विश्राम को भी बराबर महत्व देना चाहिए। शुरुआत के तीन महीने प्यार, रोमांस और यात्राओं में बीतेगा। साल के अंत तक आप काफी कुछ हासिल कर लेंगे।जानिये कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018तुला राशि

प्राचीन काल में कन्या, तुला और वृश्चिक एक ही राशि थे। मेरा विशेष अवलोकन यह है कि तीनों ही राशियां भोजन और स्वास्थ्य को लेकर बहुत ही तुनकमिजाज तथा आशंकित रहती हैं। तुला राशि के लोगों में लोकतांत्रिक, कूटनीतिक और निष्पक्ष रूप से कार्य करने की कुशलता निहित होती है। इस राशि के लोगों को प्रतिकूल परिस्थितियों में निर्णय लेने में परेशानी का सामना भी करना पड़ता है। इस वर्ष आपकी जिम्मेदारियों और कर्तव्यों में कई गुना वृद्धि होगी। जहां तक संभव हो आप अंतर्मुखी न रहें। अपनी इच्छाओं और भावनाओं को दूसरों के साथ बांटें। इस साल आपके प्रयासों को बेहतर परिणाम आपको प्राप्त होगा।जानिये वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018धनु राशिआपको इस साल विरासत और वित्तीय मामलों में लाभ होगा। आप दूरदराज के स्थानों का भ्रमण करेंगे और माता-पिता, बच्चों और प्रियजनों के साथ मिलकर मौजमस्ती करेंगे। अच्छे भाग्य का उदय होगा। आप ग्लैमर की ओर आकर्षित होंगे। इसके साथ ही स्वास्थ्य के नियमित देखभाल की आवश्यकता होगी। धन और खुशियों के मामले में समय अच्छा रहेगा। बच्चों के भविष्य, उनकी रचनात्मकता को नई पहचान देने के लिए आप भरसक प्रयास करेंगे। आपके लिए यह एक जीवंत और भाग्यशाली साल होगा। आपको लाभ तो होगा ही, साथ ही भविष्य के लिए बहुत सी संभावनाएं आपके समक्ष उपस्थित होंगी। जो आपको जीवन में काफी आगे बढ़ाएंगी।

जानिये मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018
कुंभ राशिआपका काम और परियोजनाएं आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती हैं। आप यात्राएं करेंगे और लोगों व स्थानों तक आपकी पहुंच होगी। आपका आदर्श वाक्य है, 'काम ही पूजा है। जीवन प्यार, हंसी और सबके साथ से संचालित होता है। आपको कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे। खर्च और दूसरों के हस्तक्षेप के बाजवूद, संपत्ति के मामले और परिवार की स्थिति संतोषप्रद होगी। खरीद/बिक्री/यात्रा पर बल देंगे। जीतने के लिए जो भी प्रयास करेंगे, उसमें विजयी होंगे। आप कानूनी मामलों व अनुबंधों पर काम करेंगे। व्यापार में उन्नति से भविष्य में भी बेहतर संभावनाएं बनेंगी। आपके जीवन का यह समय वास्तव में स्वागतयोग्य होगा।जानिये मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

Posted By: Satyendra Kumar Singh