JAMSHEDPUR: झारखंड सरकार के उच्च शिक्षा, तकनीकी एवं कौशल विभाग के निर्देश पर राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से कोल्हान यूनिवर्सिटी (केयू) में मेगा प्लेसमेंट ड्राइव की शुरुआत शुक्रवार से हो रही है। को-ऑपरेटिव कॉलेज में यह शिविर शुक्रवार को तथा टाटा कॉलेज चाईबासा में यह शिविर शनिवार को लगेगा। इस शिविर को को-ऑपरेटिव कॉलेज के प्राचार्य डॉ। एनआर चक्रवर्ती और विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट प्रभारी डॉ। राजेंद्र कर्ण की ओर से एक प्रेस वार्ता का आयोजन गुरुवार को प्राचार्य कक्ष में किया गया। इसमें बताया गया कि को-ऑपरेटिव कॉलेज के शिविर में 2250 तथा टाटा कॉलेज में 1220 विद्यार्थियों को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है।

रजिस्ट्रेशन की सुविधा

डॉ। राजेंद्र कर्ण ने बताया कि विद्यार्थियों को ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों तरह से रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध है। ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी उपलब्ध है। को-ऑपरेटिव में 24 कंपनियां तो टाटा कॉलेज में 12 कंपनियां शिविर में भाग लेगी। चयनित छात्रों को झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कार्य करने का मौका मिलेगा। को-ऑपरेटिव कॉलेज में यह शिविर सुबह के आठ बजे प्रारंभ होगा और ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन के लिए लाइब्रेरी के रीडिंग रूम में काउंटर बनाया गया है। सभी चयनित विद्यार्थियों राष्ट्रीय युवा दिवस 12 जनवरी के दिन नियुक्ति पत्र प्रदान किया जायेगा। कोल्हान विश्वविद्यालय को इसके लिए 3000 विद्याथिर्यो को चयनित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रेस वार्ता में डॉ। संजय नाथ, ब्रजेश कुमार, डॉ। विजय कुमार पीयूष उपस्थित थे।

ये स्टूडेंट्स होंगे शामिल

कोल्हान विश्वविद्यालय से वर्ष 2016, 2017, 2018 में स्नातक, स्नातकोत्तर, वोकेशनल कोर्स में उत्तीर्ण सभी छात्र भाग ले सकते हैं। हालांकि इन छात्रों को आधिकारिक रूप से सूचना देने का कोई प्रयास विश्वविद्यालय की ओर से नहीं किया गया। इस कारण काफी कम छात्रों को इस शिविर के बारे में अब तक पता है।

ये कंपनियां लेंगी भाग

फ्लिपकार्ड, मंत्रा, यूरेका फोब्स, आइसीआईसीआई प्रूडेंशियल, ¨हदूजा ग्लोबल सॉल्यूशन, चोला मंडल, टेक म¨हद्रा, पेटीएम, गोदरेज, कोलाबेरा, ओपेन माइंड सहित कई अन्य।

Posted By: Inextlive