- सनातन धर्म की जानकारी लेने सिटी पहुंचा पोलैण्ड का ग्रुप

- ग्रुप में डाक्टर्स व इंजीनियर्स भी हैं शामिल

सनातन धर्म की जानकारी लेने सिटी पहुंचा पोलैण्ड का ग्रुप

- ग्रुप में डाक्टर्स व इंजीनियर्स भी हैं शामिल

ALLAHABAD: allahabad@inext.co.in

ALLAHABAD: सनातन धर्म की आभा ने पूरे विश्व में प्रतिबिंबित होती है। इसीलिए सालों से विश्व के अलग-अलग देशों से लोग सनातन धर्म को गहराई से जानने के लिए प्रयाग की धरती पर आते रहे हैं। इस समय झूंसी स्थिति क्रिया योग शिविर में विश्व के विभिन्न देशों से लोग सनातन धर्म और क्रिया योग की बारीकियों को जानने के लिए पहुंच रहे हैं। माघ मेले के बाद पिछले चार दिनों से पोलैण्ड से आये एक ग्रुप ने भी प्रयाग के धार्मिक स्थानों का गहनता से अध्ययन किया और आश्रम में रहकर क्रिया योग की बारीकियों की जानकारी ली। क्रिया योग संस्थान सचिव एवं संचालिका ज्ञानमाता डॉ। राधा सत्यम ने बताया कि इस ग्रुप में पोलैण्ड की कई जाने माने डाक्टर्स व इंजीनियर्स भी शामिल रहे।

क्रिया योग का लिया प्रशिक्षण

पोलैण्ड से आए ग्रुप के मेंबर्स ने बताया कि उन्होंने यहां पर चार दिनों तक रहकर क्रिया योग का प्रशिक्षण प्राप्त किया और क्रिया योग के सिद्धांत पर बने भोजन की जानकारी हासिल की। इसके साथ ही उन्होंने संगम समेत अन्य कई धार्मिक स्थानों का भी दर्शन किया। क्रिया योग संस्थान की सचिव डॉ। राधा सत्यम ने बताया कि संस्थान में हिन्दी व अंग्रेजी दोनों भाषाओं में साधकों को क्रिया योग का प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके साथ ही पोलिश, रूसी व चाइनीज समेत अन्य भाषाओं में अनुवाद की व्यवस्था भी की गई है। जिससे विश्व के अलग-अलग देशों से आये साधकों को उनकी भाषा में क्रिया योग और सनातन धर्म की बारीकियों की जानकारी दी जा सके। उन्होंने बताया कि पोलैण्ड से आये ये साधक आश्रम में प्रवास के बाद वाराणसी के लिए रवाना हो गए। वाराणसी में भी ये सनातन धर्म की जानकारी लेंगे।

Posted By: Inextlive