DHALBHUMGARH: स्वर्णरेखा शाखा नहर में डूबने से कोल्हान यूनिवर्सिटी (केयू) टॉपर व कबड्डी खिलाड़ी सायंतन बनर्जी उर्फ ऋषि बनर्जी की मौत हो गई। रविवार की दोपहर बहरागोड़ा के हनुमान वाटिका के पास हुआ। वह नरसिंहगढ़ नामो पाड़ा का रहनेवाला था। जानकारी के मुताबिक सायंतन अपने दोस्तों के साथ नहर में स्नान करने गया था। नहाने के दौरान नहर में कूदने के बाद पानी के अंदर ही रह गया। अस्पताल ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई। ऋषि की मौत से शोक की लहर है। ऋषि मां बाप का एकलौता चिराग था। दोस्तों वे ग्रामीणों की मशक्कत के बाद उसे नहर से निकाल कर सीएचसी लाया गया। यहां मयांक पांडेय ने उसका प्राथमिक उपचार के बाद एमजीमए रेफर कर दिया। एमजीमए पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। डॉ मयंक पांडेय ने बताया कि संभवत ऋषि को नहर में कूदने के दौरान काफी गहरी चोट आई होगी। इस वजह से उसके मुंह से काफी खून निकल रहा था।

आधे घंटे के बाद मिला

सायंतन के मित्र सोम साव ने बताया कि सुबह किक्रेट खेलने के बाद सभी नहर में स्नान करने गए थे। नहर से पहले बनी पुलिया से सायतन कूदा कुछ देर बाद बाहर नहीं निकलने पर सभी ने मिलकर उसे नहर में खोजने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद गांव में आकर लोगों को सूचना दी गई। आधे घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया।

बीएससी सांखिकी में किया था टॉप

सायंतन पूरे गांव च्ें बच्चों के लिए काफी लोकप्रिय था। वो 'परिवर्तन फोर बेटर टूमारो' का सक्रिय सदस्य था। संस्था के सभी कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेता था। इसी वर्ष वह कोल्हान यूनिवर्सिटी में बीएससी सांखिकी में टॉपर बना था। इसके अलावा वह कबड्डी काच्भी अच्छा खिलाड़ी था। उसने जिला व राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेकर कई पुरस्कार जीते थे। सायंतन गांव च्े बच्चों को नि:शुल्क पढ़ाने के अलावा योग में भी शिक्षा देता था।

Posted By: Inextlive